Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

रक्तदान शिविर में हुआ 91 यूनिट रक्त का संग्रहण, गर्भवती महिला ने भी किया रक्तदान
04, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी

    कलेक्टरेट कार्यालय में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा व उनकी पत्नि श्रीमती पुष्पासिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। रक्तदान शिविर के पहले घंटे में ही 60 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ, शिविर में कुल 91 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

    शिविर में लोक निर्माण विभाग एसडीओ बीआर महान एवं उनकी पुत्री अचल महाजन, शिक्षक अनिल जोशी, बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर ने भी अपना रक्तदान किया हैं। बतादे कि श्री धनगर की पत्नि अपनी पहली डिलेवरी के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती हुई थी फिर भी ऐसी परिस्थिति में श्रीमती धनगर ने अपना रक्तदान कर, जता दिया कि ‘‘रक्तदान" को "महादान‘‘ क्यो कहा जाता है। शिविर में रक्तदान करने वालों में सरकारी कर्मचारी, व्यापारी, कृषक, विद्यार्थी, पत्रकार, समाजसेवी आदि शामिल हुए, रक्तदान करने वालों में 80 पुरूष तो 11 महिलाएं सम्मिलित थी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |