Monday, 29 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

एक पिता अपने बालक को न्याय दिलाने के लिए लगा रहा सरकारी अस्पताल को चक्कर
Report By: लक्ष्मीकांत जोशी के साथ खलील मंसूरी 21, Apr 2023 3 years ago

image

जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स द्वारा बच्चे को लापरवाही से लगाया इंजेक्शन, परिजनों ने की शिकायत

माही की गूंज, जोबट। 

        अलीराजपुर जिले के जोबट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही उजागर हुई है। विगत दिनों 7 वर्षीय बालक को नर्स द्वारा लापरवाही से इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद कमर के नीचे पस होने से सूजन आ गया। 

        बालक के पिता डॉ. राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, 6 अप्रेल को वह रात्रि में अपने बच्चे को चोट लगने के कारण अस्पताल लेकर गए थे। जहाँ मौजूद नर्स द्वारा बगैर एयर निकाले ही लापरवाही से बालक को इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कारण कमर के नीचे कूल्हे में पस भर गया। जिससे मेरे बेटे को इंफेक्शन हो गया और अन्य जगह इलाज नही करवाता तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। बच्चे के पिता डॉ. राजेंद्र चौधरी ने लिखित शिकायत कर नर्स पूजा सस्तिया पर कार्यवाही को लेकर सीबीएमो जोबट, सीएमएचओ अलीराजपुर, कलेक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जगह शिकायत की गई।

        इस मामले में सीबीएमो डॉ. दयाराम डावेल का कहना है कि, नर्स को कारण बताओं नोटिस जारी कर 3 दिवस में जवाब मांगा है। वहीं अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर खेद जताया हैं। वहीं जांच कर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिये भेजेंगे।

सीबीएमओ डॉ. दयाराम डावेल


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |