Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

हर्षोल्लास और गौरवपूर्व वातावरण में मनाया अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंहजी का बलिदान दिवस
Report By: विक्रमसिंह राठौर 11, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अमझेरा। 

        ग्राम पंचायत अमझेरा के द्वारा महाराव बख्तावरसिंह जी के 166 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केबिनेट एवं औद्योगीक नीति एवं निवेष प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि, जब जब भी मैं इस अमझेरा की भूमि की माटी को स्पर्ष करता हूॅ तथा चैमुखा महल में स्थित माता नागणेचा के पूजा स्थल पर शीष झुकाता हुॅ तब तब मुझे यहाॅ के कण-कण में आज भी 1857 की क्रांति की उर्जा का अहसास होता है। स्वाधिनता सेनानी अमर बलिदान महाराव बख्तावरसिंहजी की याद एवं अन्य शहीदों की यादें इस महल परिसर में बसी रहे यहाॅ की धरोहर को सहेजा जाए जिसके लिए जो सुझाव आये हे वह सराहनिय है इसके लिए प्रयास किये जाएगे। इस मौके पर जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत व ग्रामजनों  की ओर से मांग पत्र एवं ज्ञापन उन्हे सौंपे गये। जिसमें लाल रंग की साड़ी में महिलाओं के द्वारा छोटा उदयपुर की रेल्वे लाईन को अमझेरा से जोड़े जाने की बात कही गई। जिसमें उन्होने पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। मांगोद चैराहे पर महाराव बख्तावरसिंहजी की अश्वरोही बड़ी प्रतिमा के साथ ही प्रवेष द्वार के लिए मांगोद व सुल्तानपुर में स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं खेल मैदान के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ अमका-झमका तीर्थ में तालाब, महल परिसर में शहीद स्तंभ, महाविद्यालय खोलने, नालापुरा में टंट्या मामा की प्रतिमा, तहसील बनाने, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी व बंद पड़े सीमेंट कारखाने के स्थान पर पुनः कोई नया उद्योग स्थापित करने की मांग पर पर आश्वस्त किया। साथ ही बताया कि, पुरातत्व विभाग के अधिकारीयों से मिलकर किले को पुनः ग्राम पंचायत या समिति के हेंड ओवर के संबंध में बात करेगें। साथ ही महल परिसर में स्वच्छ सुंदर एवं शहीद गैलरी की स्थापना हो जिसमें सभी समाज के शहीदों का समागम हो सके। इसके साथ ही उनके द्वारा माता अमका-झमका तीर्थ के राजराजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बनने वाले  सामुदायिक भवन व तालाब निर्माण का भूमिपूजन किया गया एवं ग्राम पंचायत अमझेरा के लिए नवीन कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमझेरा में स्थित कर्मचारी रहवासी भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इसके पूर्व स्कुली छात्र-छात्रों के द्वारा उन्हे स्कुली बैंड की धुन के साथ रैली के रूप में सभा स्थल तक लाया गया जहाॅ उनके द्वारा महाराव बख्तावरसिंहजी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं चैमुखा महल स्थित माता नागणेचा के पूजा स्थल पर पुजन किया गया। 

        इस मौके पर मंचीय क्रार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, माता कुसुमसिंह दत्तीगांव, झगुड़ीबाई सिंगार जनपद अध्यक्ष सरदारपुर, शिवानी कुॅंवर राठौर जनपद उपाध्यक्ष, नेहा दीक्षित जनपद सदस्य, मनुबाई मकवाना सरपंच, एसडीएम राहुल चैहान, एसडीओपी आरएस मेड़ा, पंचायत इंस्पेक्टर मुकेषप पंडित, रवि पाठक, निलांबर शर्मा, जितेन्द्र रघुवंषी मंडल अध्यक्ष, वेलसिंह भुरिया पूर्व विधायक, संजय बघेल, धर्मेन्द्र मंडलोई, राजेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित थे। जिनका स्वागत सरपंच प्रतिनिधि षिवा मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, सचिव भारतसिंह सोलंकी, धीरेन्द्र रघुवंषी, सुरेन्द्रसिंह पटेल, षौकत पटेल, विजय दीक्षित, नारायण दीक्षित सहीत अन्य पंचगणों, जनप्रतिनिधिगणों व ग्रामिणजनों के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण शुभम दीक्षित के द्वारा दीया गया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदीपसिंह पंवार एवं आभार भगवानदास खंडेलवाल के द्वारा व्यक्त किया गया। ग्राम पंचायत की और से मंत्री महोदय का बख्तावर फाउंडेशन के दक्ष सिंह राठौर के द्वारा सांफ़ा बांधकर सम्मान किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |