Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

48 घण्टों से मूसलाधार बारिश जारी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त, यातायात प्रभावित, तिनके की तरह बह गई बाइक और गैस टंकियां
19, Sep 2021 5 years ago

image


पटरियों पर भरा 4 फिट तक पानी, रेल यातायात बंद
माही की गूंज, रतलाम।
      पिछले 48 घण्टों से रतलाम जिले में हो रही भारी बारिश के कारण जिले सहित रतलाम शहर का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) के दिन इतनी भारी बारिश रतलाम जिले में काफी वर्षो के बाद दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरों में कैद हो गए है वही निचले इलाकों में लोगो के घर मे पानी घुस गया है। रतलाम के मुख्य बाज़ारो की सडको पर घुटने तक पानी भर गया है। बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि सड़क के किनारे पड़ा भारी सामान तेज़ बहाव में बह गया। कल शाम रतलाम के पास करमदी में एक बाइक सवार तेज़ बहाव में पुल पार करने का प्रयास कर रहा था इस दौरान बाइक तेज़ बहाव के कारण बह गई, गनीमत रही बाइक चालक ने अंतिम समय मे बाइक छोड़ दी जिससे वो बहने से बच गया। आज भी रतलाम में तेज बहाव में गैस की टैंकिया किसी तिनको की तरह बहती देखी गई। तेज़ बारिश के कारण सड़क मार्ग के साथ-साथ रेल यातायात भी बुरी तरह बाधित हो गया है। 
पटरियों पर भरा तीन से चार फीट पानी, रोकी गई ट्रेनें 

      रतलाम शहर सहित आस-पास के इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण रेल यातायात थम गया है। रतलाम में भारी बारिश के कारण रेल की पटरियां पानी में लगभग तीन से चार फीट तक डूब गई हैं जिसके बाद रेल यातायात बंद कर दिया गया है। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया है। कुछ ट्रेनों का रूट चेंज कर दिए जाने की भी जानकारी मिल रही है। रतलाम में जबरदस्त बारिश हो रही है, कई घंटों से लगातार पानी गिर रहा है। तेज और लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। रेल की पटरियों पर पानी भर गया है, रेल पटरियां पानी में डूब जाने से रतलाम का देश के सभी रेल स्टेशन से संपर्क कट गया है। पिछले दो दिन की बारिश ने जिले में हुई पिछले कई वर्षों की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रतलाम जिले में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |