Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
11, Sep 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी।
      आगामी त्योहारों के चलते पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुध्द कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान बड़वानी पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की दो व्यक्ति अवैध रुप से मोटर सायकल पर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर गणपुर चौकड़ी धार तरफ से आने वाले है। सुचना पर से कोतवाली पुलिस ने नर्मदा नदी कसरावद पुल पर नाकाबंदी व घेराबंदी कर आरोपी कालु पिता मोहन कुमावत जाति मारु (36) व सुगन पिता बसंतीलाल जाट (35) निवासियान ग्राम तलुन को मय डिस्कवर मोटर सायकल सहित पकडा। जिनकी पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया, गांजा उनके दोस्त कालु उर्फ कालुसिंह पिता राजाराम भावेल जाति भीलाला (27) नि. ग्राम भुरी बयड़ी दसवी थाना मनावर जिला धार के पास से लाना बताया। जिस पर मय आरोपीयों के टीम द्वारा कालु भावेल के घर पहुंचे जहां पर कालु भावेल के घर से भी एक किलो 500 ग्राम गांजा मिला। 
      थाना प्रभारी टीआई राजेश यादव ने बताया कि, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुध्द एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ बडवानी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |