Saturday, 24 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मंडलोई के नेतृत्व में सोपा ज्ञापन
11, Apr 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई के नेतृत्व में यूवाओ ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर राघवेंद्रसिंह के माध्यम से तहसीलदार अजय पाठक को ज्ञापन सोपा। मंडलोई ने कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा की पिछली सरकार में हुए व्यापम घोटाले पार्ट-1 में प्रदेश के न जाने कितने शिक्षित बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधकार में समा गया। कितने ही नोजवानो ने पूर्व की त्रासदी को झेला है और न जाने कितने हि यूवाओ द्वारा अवशाद में आकर आत्महत्या तक कर ली गई है। जो बेरोजगार नोकरी कर अपने अभीभावको का सहारा बनते वही इस व्यापम जेसे घोटाले के कारण काल के गाल में शमा गए हैं। मध्यप्रदेश का युवा बेरोजगार अभी इसके पहली भाजपा सरकार के व्यापम घोटाले को भुला भी नहीं था कि म.प्र. में एक बार पुन व्यापम-2.0 (पीईबी) घोटाला उजागर हुआ है। जिसकी बुनियाद म.प्र. सरकार के केबिनेट के मंत्री गोविंद सिह राजपूत के कॉलेज से रखी गई। साथ ही म.प्र. के मुख्यमंत्री के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम के मोबाइल फोन से म.प्र. में शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा प्रारंभ होने के पहले हि पेपर और अंशरशीट के स्क्रीन शॉट वायरल हो जाते हे। यह सब अपने चाहितो और अपात्र अभ्यर्थियों को जो परिक्षा को अपनी योग्यता से पास नही कर सकते उनको फायदा पहुंचाने के लिए ही इस तरह का षड्यंत्र यूवाओ के साथ किया जाता है। 

        उक्त आरोप मंडलोई ने लगाते हुए उन्होंने कहा, परीक्षा में बैठने वाले 13 लाख युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया जाता है। यह फर्जीवाड़ा यही तक सीमित नहीं हैं इसमें कई नामी गिरामी लोग संलिप्त है। म.प्र. में पुलिस भर्ती में भी बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है। कुछ अभ्यर्थियों को पहले योग्य घोषित किया गया बाद में उन्ही अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। म.प्र. में सरकारी आंकड़े बताते हैं कि, 35 लाख बेरोजगार युवा के रूप में पंजीकृत है, यह आंकड़ा अन्य राज्यो के तुलना में सबसे अधिक है। उक्त घोटाले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई होना चाहिए। व्यापम (पीईबी) के इस फर्जीवाड़े के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने को हम तैयार है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हम उन्हे न्याय नहीं दिलवा देते। यह लड़ाई व्यापम (पीईबि) के फर्जीवाड़े के खिलाफ है। अभी तो यह शंखनाद है, अगर म.प्र. के शिक्षित युवा बेरोजगार को न्याय नहीं मिलता है तो म.प्र. युवा कांग्रेस व्यापक आंदोलन को बाध्य होगा। 

        ज्ञापन देने में प्र. सचिव जाहिर मुग़ल, सोनू वर्मा, पार्षद राजू बामनिया, आईटी सेल मनिष चौहानज़ जीतू देवड़ा, इरफ़ान मंसूरी, मंडल अध्यक्षधनसिंह चौहान, राजू, पिंटू सेन, सुनील तोमर, सुरेश चौहान, कृष्णा मेंवड़ा, राहुल चौहान, प्रदीप सोनी, सागर मंडलोई, नितिन भिंडे, दीपक डूडवा, सुरेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |