Wednesday, 29 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

घर-घर पीले चावल एवं पत्रक देकर अयोध्या जाने का निमंत्रण देगें रामभक्त
Report By: विक्रमसिंह राठौर 30, Dec 2023 2 years ago

image

10 दिवसीय महोत्सव मनेगा दीपोत्सव की तरह

माही की गूंज, अमझेरा। 

        श्रीराम मंदिर अयोध्या में आने वाली 22 जनवरी को भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाना है। जिसके लिए प्रत्येक ग्राम को अयोध्या की तरह सजाकर उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को मांगोद में 14 मंडलो के प्रमुख एवं प्रभारीयों के साथ अमझेरा खण्ड की बैठक खण्ड संघचालक धर्मेन्द्र पाटीदार, खंड प्रभारी गोपालदास वैष्णव, खण्ड विस्तारक कृष्णा तेजस्वी एवं हिन्दू उत्सव समिति खण्ड अध्यक्ष गोपाल पारीक की उपस्थिति में संपन्न की गई। जिसमें सभी मंडल प्रभारीयों को कर पत्रक बेनर पोस्टर ग्रामों मे वितरण के लिए प्रदान किये गये। साथ हीं बताया गया कि, 1 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक खण्ड के सभी मंडलों के प्रत्येक ग्राम के घर-घर पीले चावल एवं कर पत्रक का वितरण कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। संक्राति के बाद से 10 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें ग्राम के सभी मंदिरो में उत्सवों के साथ घर-घर दीपक, रांगोली व भगवा पताका लगाई जाएगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |