Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

आदिवासी जमीन की सामान्य के नाम, फरयादी लगा रहा न्याय की गुहार
20, Aug 2023 3 years ago

image

दिग्गजो पर लगे आरोप, जाने किस पर लगे आरोप
माही की गूंज, चं.शे. आजाद नगर।

         चन्द्रशेखर आजादनगर के ग्राम कलियावाव निवासी नाना पिता पीदीया भील ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन सेवार्थ भोपाल में शिकायत दर्ज करवाई कि, उसकी जमीन फर्जी तरीके से सामान्य वर्ग के नाम पर कर दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि, ग्राम बिलझर तहसील चन्द्रशेखर आजाद नगर में कृषि भूमि जिसका सर्वे नम्बर 419,0.044 420/18..02  का कुल रकबा 0.46 लगान 1.00 की है जो कि मेरे नाम से रेवन्यू रिकार्ड एवं ऋण पुस्तिका में दर्ज है। इसमें से 420/18 मेरे खाते में पटवारी रेकॉर्ड में कमी की प्र. क्र. 15 अ/23/03/04 फर्जी 170(ख) का 14-07-04 का आदेश एसडीएम का हवाला देकर दर्ज किया गया है। उक्त भूमि आरोपियो द्वारा मिली भगत से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जोबट में मेरी गेर मोजूदगि में फर्जी प्र. क्र. 15 अ/23/03/04 आदेश दिनांक14-07-04 के अनुसार समान्य वर्ग के शैलेन्द्र पिता मदन राठौड़ निवासी अलीराजपुर के नाम से किया गया है। उक्त प्रश्नाधीन भूमि के सम्बंधित में धारा 165(6) मध्यप्रदेश भू राजस्व सं 1959 के अंतर्गत कलेक्टर महोदय से अनुमति प्राप्त नही की गई है। शिकायतकर्ता नाना पिता पीदिया भील ने शैलेंद्र पिता मदन राठोड़, नारायण पिता गेंदालाल अरोड़ा, पूर्व पटवारी विक्रम तोमर, शब्बीर मोहम्मद  कुल चार लोगों पर आरोप लगाया है। उक्त शिकायत के सम्बंध में तहसीलदार तहसील चंदशेखर आजादनगर से जांच प्रतिवेदन लिया गया। तदनुसार ग्राम बिलझर मे स्थित भूमि सर्वे नम्बर 420/18 पैकी रकबा 0.020 हेक्टिर लगान रुपये 126.00 की भूमि नाना पिता पिदीया जाती भील निवासी बिलझर के नाम से दर्ज थी। वर्ष 2004 में उक्त भूमि तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जोबट के न्यादयालयिन प्रकरण क्रमांक 15/अ 23/2003-04 में पारित आदेश दिनांक 14-07-2004 के तहद मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता1959 की धारा 170(ख)के अंतर्गत गेर आदिवासी शैलेंद्र पिता मदन राठौड़ निवासी अलीराजपुर के नाम से नामांतरण स्वीकृत किया गया जिससे प्रश्नाधिन भूमि पर गैर आदिवासी का नाम दर्ज हुआ है। गेर आदिवासी शैलेन्द्र पिता मदन राठौड़ द्वारा मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता1959 की धारा 165(6) के तहद कलेक्टर महोदय के राजस्वक प्रकरण क्रमांक 15/अ-21/2013-14 में पारित आदेश दिनांक31/12/2013 के तहद विक्रय की अनुमति ली गयी तथा उक्त भूमि गेर आदिवासी नारायण पिता गेंदालाल जाती अरोड़ा निवासी चन्द्रशेखर आजादनगर को विक्रय कर दी गई है। चुकी प्रश्नाधीन भूमि का नामांतरण न्यायालयीन प्रकिया के तहद हुआ है शिकायतकर्ता को उक्त आदेशो के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में अपील दायर करने की समझाईश दी गई है।








माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |