Thursday, 01 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

महिलाओं को कुत्तों को छुड़वाना पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर
03, Mar 2022 4 years ago

image

निगम द्वारा चलाया जा रहा कुत्ता पकड़ो अभियान

माही की गूंज, रतलाम।

        जिले में एक अजीब ओ गरीब मामला सामने आया, जहा शहर की संभ्रांत और बड़े घर की तीन महिलाओं पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने का प्रकरण दर्ज हो गया। महिलाओं पर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे कुत्ता पकड़ो अभियान के कार्य मे बाधा पहुचाने का आरोप है। बुधवार को अजंता टाकिज क्षेत्र में नगर निगम की टीम कुत्ता पकड़ों अभियान में लगी हुई थी इस दौरान महिलाओं ने न सिर्फ कुत्ता पकडऩे का विरोध किया, बल्कि अधिकारियों को चुनौती देते हुए पकड़े गए कुत्तों को उस गाड़ी से निकाल बाहर किया, जिसमे उनको पकड़कर रखा गया था। जिन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर हुई है, उनमे से एक महिला उस टीम में शामिल है, जो कुत्ता पकड़ऩे के दौरान निगम अमले के साथ रहना पूर्व में तय किया गया था। पुलिस ने निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एसपी आचार्य के आवेदन पर तीन महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। तीनो महिला बड़े घर की बताई जा रही जिसमे शिल्पा जोशी निवासी पंचवटी अपार्टमेन्ट, आपरा खंडेलवाल पति पुष्पेन्द्र निवासी गुलमोहर कालोनी तथा आशा गुप्ता पति ईश्वरलाल गुप्ता निवासी देवरादेवनारायण नगर ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए विवाद कर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |