Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्रवाई
23, Jul 2023 3 years ago

image

नायब तहसीलदार सहित दो अन्य पर प्रकरण दर्ज, फोती नामांतरण के लिए की गई थी तीन लाख की रिश्वत मांग

माही की गूंज, धार।

          तहसीलदार कार्यालयो में जिस कदर रिश्वत का खेल चल रहा है इसका बड़ा खुलासा लोकायुक्त इंदौर की कार्यवाही से हुआ है। बड़े अधिकारी दलालों के माध्यम से जमीनों के खेल कर रहे है ज्यादातर मामलों में बच निकलते है लेकिन इस बार नायाब साहब लोकायुक्त के लपेटे में आ गए। आशीष सोनी पिता कैलाश सोनी सर्राफ़ा व्यापारी अम्बिका रोड ग्राम अमझेरा ज़िला धार से जमीन के फोती नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत के बाद लोकायुक्त ने पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता अनुसार उसकी दादी की निधन के बाद फ़ौती नामान्तरण करवाना था जिसके लिए आशीष सोनी नायब तहसीलदार पंकज यादव से मिला तो उनके द्वारा 3, लाख रुपये रिश्वत की माँग की गई जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर कार्यालय में की थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया जिसमें नायाब तहसीलदार द्वारा उक्त कार्य के लिए अपने एवजी वसीम के माध्यम से तीन लाख रुपये रिश्वत माँगा जाना पाया गया जिस पर ट्रैप दल का गठन किया गया किंतु आरोपी के शासकीय कार्य में व्यस्त हो जाने से वह रिश्वत लेने नहीं आ सका तब आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को अपने एवजी वसीम के माध्यम से आवेदक को इंदौर में किसी निर्मल हार्डीया को राशि पहुँचाने का कहा शनिवार को  22 जुलाई को एवजी निर्मल हार्डीया (प्राइवेट व्यक्ति) को 50, हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया और तीनों आरोपियों पंकज यादव नायाब तहसीलदार अमझेरा जिला धार, वसीम पिता बाबू काज़ी प्राइवेट व्यक्ति अमझेरा जिला धार और निर्मल हार्डीया प्राइवेट व्यक्ति इंदौर के विरुद्ध धारा 7 भ्रनिअ  एवम् 120-बी IPC का प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |