Wednesday, 11 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं |

अवैध शराब फैक्ट्री मामले में सीएम ने दिए जांच के आदेश
12, Aug 2021 5 years ago

image

करणी सेना ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित

माही की गूंज,  रतलाम। 

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में करणी सेना द्वारा 13 अगस्त को रतलाम में किए जाने वाला धरना प्रदर्शन एडीजी योगेश देशमुख के जांच के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। जांच डीआईजी को सौपी गई है।

    उल्लेखनीय है कि, जावरा के औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनगढ़ से अवैध रूप से संचालित शराब की फैक्टरी पकड़ी गई थी। जिसमे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर का नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया था। जिसके कारण करणी सेना के कार्यकर्ताओं में रोष था। इनके द्वारा नाम वापस लेने तथा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर रतलाम शहर में एकत्रित॑ होकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। वही प्रशासन ने भी धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रस्तावित धरना प्रदर्शन तथा अन्य कार्यक्रमों पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगा दिया था।

मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए यदि प्रशासन मुकरा तो विधानसभा का होगा घेराव

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सगठन मंत्री शेलेन्द्र सिंह झाला ने बताया कि, हमारी मांग अनुसार एडीजी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर डीआईजी स्तर के अधिकारियो को जांच सौपी गई है। मामले कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |