Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

रोड़ नहीं तो वोट नहीं का नारा लेकर धार कलेक्टर से मिले ग्राम मिण्डा के ग्रामिण दिया ज्ञापन बताई समस्या
16, May 2023 3 years ago

image

मामला माही तीर्थ को फोरलेन से नहीं जोड़े जाने का

माही की गूंज, अमझेरा।

         माही नदी के उद्गम तीर्थ स्थल ग्राम मिण्डा का फोरलेन मांगोद से पक्की सड़क द्वारा सीधा संपर्क नहीं होने से नाराज ग्रामिणजन रोड़ नहीं तो वोट नहीं का नारा लेकर सोमवार को धार कलेक्टर कार्यालय बड़ी संख्या में पहुंचे और धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र से मिलकर उन्हे ज्ञापन देकर अपनी समस्या के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि ग्राम मिण्डा से केवल 5 किमी दूरी पर ही फोरलेन मांगोद स्थित है लेकिन पक्की सड़क नहीं होने से उन्है लंबी दुरी तय कर जाना पड़ता है वहीं बिमार व्यक्ति को लाने-ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं बारीश के दिनों पर इस मार्ग पर इस कदर परेशानी बढ़ जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है किसानों को अपने खेतो  तक कृषि उपकरण व उपज लाने में परेषानी उठाना पड़ती हैं । पक्की सड़क की मांग वर्षो से लंबित है लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस पर कलेक्टर द्वारा उन्हे आश्वस्त  किया गया है कि शीघ्र ही मिण्डा से मांगोद फोरलेन पक्की सड़क बनाने की प्रक्रिया की जावेगी । ग्रामिणजनों के द्वारा सड़क पक्की सड़क निर्माण नहीं होने से आगामी विधान सभा के बहिष्कार की घोषणा की गई है एवं इसी समस्या को लेकर हाथों में रोड़ नही तो वोट नहीं, चुनाव का बहिष्कार के नारे लिखी तख्तीयाॅं लेकर कलेक्टर कार्यालय पहंुचे वहाॅ उनके द्वारा सांकेतिक धरना एवं नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया गया एवं बताया गया कि जब तक रोड़ नही बन जाता तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |