Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कोरोना प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव की अध्यक्षता में क्राइसेंस मेनेजमेंट समूह की बैठक हुई सम्पन्न
17, Apr 2021 5 years ago

image

जिले में 10 दिन ओर बड़ा कोरोना कर्फ्यू
माही की गूंज, अलीराजपुर  
     जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन एवं प्रभारी मंत्री (कोरोना अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण) जिला अलीराजपुर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक अलीराजपुर क्षेत्र मुकेश पटेल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, नगर पालिका परिषद अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर, नगर पालिका उपाध्यक्ष मकू परवाल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, किशोर शाह, कांग्रेस कार्यवाह जिलाध्यक्ष ओम राठौर, रिकेंश तंवर, भदू पचाया, दीपक दीक्षित, रेमसिंह डूडवे सहित अन्य समूह सदस्यगण, गणमान्यजन, अधिकारीगण उपस्थित थे। 
     जिला स्तरीय क्राइसेस मेनेजमेंट समूह की बैठक में समस्त सदस्यों ने सर्वानुमति से एक स्वर, एक मत से कोरोना कर्फ्यू को दिनांक 27 अप्रैल मंगलवार सुबह 6 बजे तक बढाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवधि में जिले में होने वाले समस्त धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम स्थगित किए जाने का आह्वान स्वरूप अनुरोध किया गया। बैठक में मंत्री श्री दत्तीगांव ने जिले में टीकाकरण कार्य में पटेल, तडवियों एवं पुजारा को वालेन्टीयर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए तथा समस्त जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि, जिले में ग्रामीणों को टीकाकरण एवं कोरोना संक्रमण को रोकने के उपायों के जागरूकता प्रयासों में सक्रिया रूप से सहभागी बनें। उन्होंने निर्देश दिए कि, जिले में कोरोना सेम्पलों की जॉच रिपोर्ट 24 घण्टे में प्राप्त हो सके, ऐसी व्यवस्था सुनिचित् की जाए। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |