Wednesday, 11 ,February 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | जिले में गौ-हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन, उधर भारत बीफ एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ा रहा अपनी रेंक | पुलिस चौकी पर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस | हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस | 4 स्थाई वारंटीयों गिरफ्तार | बसंत पंचमी के पावन पर्व शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति | हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, हिन्दू एकता का दिया संदेश | घर का चिराग ऋषभ का अंत आखिर क्यों...? | घोड़ावत जी को दी 12वी श्रद्धांजलि, हुआ पत्रकार महासम्मेलन | हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू | महिला की इलाज के दोरान हुई मौत के बाद आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं, आदिवासी समाज में आक्रोश | स्नेह सम्मेलन: पारिवारिक एकता का संदेश | मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगाया गांजा, आरोपी गिरफ्तार | हर्षौल्लास के साथ मनाई गई ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की पुण्यतिथि |

केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सेवा ही संगठन द्वारा मास्क का किया वितरण
31, May 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर/छकतला
      केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सेवा ही संगठन द्वारा ग्राम छकतला में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को मास्क का वितरण किया गया। बाजारों में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को और सब्जियां बेचने आये ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने की अपील भी की। 
      जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतापूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। इस मुहिम के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण किये। इस दौरान लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित भी किया गया। 
      भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि, देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। सरकार व जिला प्रशासन कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वे कोरोना से लड़ाई में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। अगर लोग सावधान रहकर कोरोना से बचाव रखेंगे तो सरकार और प्रशासन को लड़ाई जीतने में काफी मदद मिलेगी। 
कोरोना से एकजुट करेंगे प्रयास
      सेवा ही संकल्प के प्रारूप को आगे बढ़ाते हुए हम संगठन द्वारा ही इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने में एकजुट होकर कार्य करेंगे। इससे जल्द ही इस महामारी का खात्मा होगा और प्रदेश एक बार फिर पहले की तरह मुक्त और स्वस्थ माहौल में सांस ले पाएगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |