Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

उत्साह के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, एक-दूसरे को लोगों ने गले लगकर दी ईद की बधाई
29, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

         क्षेत्र में हर्ष उलास के साथ ईद-उल-अजहा त्यौहार मनाया जा गया और मस्जिदों में उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। जोबट की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम खुशनुमा था। यह मौसम भी त्योहार की खुशियों को बढ़ा रहा था। ईद की मुख्य नमाज के पहले शहर में सुबह बारिश रिमझिम रिमझिम रूप में दिख रही थी,बावजूद इसके पर्व को लेकर मुस्लिम समाज का उत्साह कम नहीं हुआ। पर्व को लेकर छोटे बच्चें काफी उत्साहित थे। उल्लेखनीय है,कि यह त्योहार कुर्बानी और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। सुबह से शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जबरदस्त माहौल था। मुस्लिम परिवार के लोगों ने नमाज के बाद अमन चैन व शांति की दुआएं मांगी व आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। पर्व को लेकर आज दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहेगा।

जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पर जा कर दी गले लग कर दी ईद की बधाई 

         जोबट नगर में आज सुबह से ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज अता करने के बाद गले लग एक-दूसरे को बधाई दी। जनप्रतिनिधि भी समुदाय व जनसेवक सुरपाल अजनार ने लोगों के बीच ईद पर देश में अमन चैन बने रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि, ईद का पर्व भाईचारे का त्योहार है। जिसमें हर धर्म के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हैं। इस दिन नमाज अता कर लोग देश में अमन चैन की दुआ मांगते हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |