Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

सीसीटीवी केमरो को प्लास्टिक की पन्नी से ढककर अनाज व्यापारी के यहॉं चोरी की घटना को दिया अंजाम
Report By: विक्रमसिंह राठौर 18, Dec 2023 2 years ago

image

व्यापारीयों ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

माही की गूंज, अमझेरा।

        रविवार की सुबह अनाज व्यापारी अशोक पिता गोपीलाल राठौड चालनी रोड़ स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान के ताले टुटे हुए है तथा दुकान की शटर एक तरफ से उंची है। जिसकी सुचना अमझेरा थाने पर दी गई, जिस पर आरक्षक जयेन्द्रसिंह जादौन घटना स्थल पर पहुचे एवं चोरी की घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि, उनकी दुकान पर पूर्व में भी कई बार चोर बदमाशो के द्वारा ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है तथा इस बार चोरो ने चोरी करने से पहले दुकान की सुरक्षा के लिए लगाये गये सीसीटीवी केमरो पर भी चोर-बदमाशो ने प्लास्टिक की पन्नी से उन्हे ढक दिया तथा करीब 50 किग्रा अनाज चोरी कर ले गये। एक केमरा दुकान के पास ही छत के नीचे लगाया गया था वहीं दुसरा केमरा दुकान के सामने स्थित बिजली के खंबे पर करीब 12 फिट उंचा लगाा गया था लेकिन चोरो ने वहॉ भी चढ़कर केमरो को ढक दिया एवं केबल को भी काट दिया। इस घटना से व्यापारीयों मे भी आक्रोश फैल गया तथा उनके द्वारा  नगर में  हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस अधिक्षक के नाम ज्ञापन अमझेरा थाने पर एएसआई जुली अम्लियार को सौंपा जिसका वाचन भगवानदास खंडेलवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर निलांबर शर्मा, कमलेश राठौड़, मांगीलाल सोलंकी, मुरली कुशवाह, अपूर्व शर्मा, शैलेन्द्र राठौड़, लोकेश राठौड़ आदि अन्य व्यापारीगण मौजुद रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी संजयसिंह बैस ने बताया कि, चोरी की घटना के संबंध में फुटेज व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है तथा शीघ्र ही बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |