Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कमलनाथ ने आरोप पत्र को दिया अंतिम रुप
01, Apr 2023 3 years ago

image

पारस सकलेचा ने आरोप पत्र के बिन्दुओ का दिया प्रजेंटेशन, डॉ. गोविंद सिंह तथा सुरेश पचौरी ने की सराहना

माही की गूंज, भोपाल/रतलाम।

         प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार में किए गए भ्रष्टाचार, घोटाले, कुशासन और कुप्रबंधन पर आरोप पत्र को अंतिम स्वरूप स्वीकृत किया। आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह तथा उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने आरोप पत्र को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रस्तुत कर उसके विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी  तथा बताया कि आरोप पत्र को किस प्रकार से तैयार किया गया है । इसमें उल्लेखित सारे आंकड़ों का दस्तावेजो के आधार पर उल्लेख किया गया है । इस अवसर पर  उपस्थित वरिष्ठ नेताओं तथा वचन पत्र समिति के सदस्यों के सम्मुख पारस सकलेचा ने आरोपपत्र का बिंदुवार प्रजेंटेशन दिया और बताया कि भाजपा शासन के 55 विभागो के घोटाले , कुशासन, तथा कुप्रबंधन के 378 बिंदुओं का आरोप पत्र मे उल्लेख किया जायगा । भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार तथा घोटाले के 168 कुशासन के 117  तथा कुप्रबंधन के 93 बिंदु आरोप पत्र मे शामिल किये गये है । सकलेचा ने बताया कि पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, टोल रोड, व्यापम , सीवरेज योजना, चेक-पोस्ट, आयुष्मान, एलइडी लाइट, नर्सिंग कॉलेज, स्कुल शिक्षा, पौधारोपण, अवैध उत्खनन, भंडारण, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, संबल योजना, रोजगार, जल जीवन मिशन प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, विद्युत खरीदी, कन्यादान, मनरेगा, फर्नीचर खरीदी, माध्यम, सेडमैप, स्मार्ट कक्षा, महाकाल महालोक, कोयला, खाद बीज, मंडी बोर्ड, आजीविका मिशन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,  ई टेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी घोटाला, आदि घोटाले के बारे में  जानकारी प्रस्तुत की । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी तथा डा गोविंद सिंह ने आरोप पत्र की सराहना करते हुए कहा कि जनता में इसकी अच्छी प्रतिक्रिया होगी। इस अवसर पर मप्र के प्रभारी जेपी अग्रवाल, राजीव सिंह, कान्तिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, मुकेश नायक,  विजयलक्ष्मी साधौ ,  तरुण भानौत , सुखदेव पान्से , नर्मदा प्रसाद प्रजापति , राजेन्द्र सिह , केदार सिरोही, अजीता वाजपेयी पाण्डे,  आदि नेतागण उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |