Friday, 31 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण |

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम में वृद्धि व कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने धरना देकर दिया ज्ञापन
19, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज,आलीराजपुर

    जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियो एवं किसान विरोधी कानून, बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर आज धरना-प्रदर्शन कर विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारैबाजी की व जिला कांग्रेस द्धारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार जितेंद्र सौलंकी को सोपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, राधेश्याम माहेश्वरी, प्रकाशचंद्र जेन सहित किसान वर्ग आदि उपस्थित थे। 

केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का दिवाला निकाल दिया

    धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार के राज मे देश की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर हे, रोजगार सृजन कोमा मे हे, न नोकरी है न रोजगार ओर ऊपर से कृषि क्षेत्र पर मंदी का दंश और भी बुरा हाल है। डूबती अर्थव्यवस्था, घटती बचत, देश की तालाबंदी ने यह साबित कर दिया हे कि, भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का दिवाला निकाल दिया हे।

केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था पर तीन आघात किए

    धरने को संबोधित कर क्षैत्रिय विधायक मुकेष पटेल ने कहा कि, मोदी सरकार के राज मे इन दिनो देश मे महंगाई चरम पर पहुंच गई है, मोदी सरकार ने बडे-बडे उघोगपतियो को फायदा पहुंचाने की नियत से सभी क्षैत्रो मे निजिकरण कर दिया है, जिससे देश के गरिब वर्गो को लाभ नही मिलने  वाला है। श्री पटेल ने कहा कि, भारत की अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार का पहला प्रहार नोटबंदी था, दूसरा आघात त्रुटिपूर्ण जीएसटी से किया अब तिसरा आघात किसान विरोधी बिल से किया गया है।

    धरना मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केलाष चैहान, जिकां कौषाध्यक्ष सुमेरसिंह अजनार, पुर्व जपं अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, कांग्रेसी नेता खुर्षिद अली दिवान, अनिल थेपडिया, सानी मकरानी, सुरेश परिहार, सोनु वर्मा, तरुण मंडलोई, राजु बामनिया, बहादुर भाई, केलाश प्रजापत, अजहर चंदेरी, श्याम राठौड सैंडी, शाबीर बाबा, संजय सौमानी, सिंटु जायसवाल, राहुल राठौड, ईरफान मंसुरी, प्रबोद्ध भाटी, मंसुर मंर्चेंट, ईकबाल मदनी, जितु देवडा, अंकित माहेष्वरी, राजु आदि उपस्थित थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |