Thursday, 01 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

राजस्थान में पकड़े गए तीन आतंकियों का रतलाम कनेक्शन आया सामने
31, Mar 2022 4 years ago

image

पकड़े गए आतंकियो से भारी मात्रा में बरामद हुआ आरडीएक्स

आतंकियो के परिवारजन हुए फरार, पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में 

माही की गूंज, रतलाम।

        राजस्थान के निम्बाहेडा में आरडीएक्स के साथ पकडे गए रतलाम के तीन आतंकियों के कनेक्शन में रतलाम से दो और आरोपियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। वहीं रतलाम पुलिस ने पचास से अधिक संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। आतंकियों से कब्जे से जब्त मारुति बलेनो का रजिस्टर्ड मालिक भी फरार बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि, राजस्थान एटीएस ने निम्बाहेडा में रतलाम से जा रहे तीन आतंकियों को बुधवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद किया था। इस गिरफ्तारी के बाद हडकम्प मच गया और मध्यप्रदेश एटीएस के साथ ही रतलाम पुलिस भी एक्शन में आ गई।

एटीएस ने दबोचा दो आरोपियों को

        निम्बाहेडा में रतलाम के तीन आतंकी अल्तमश, जुबैर और सैफूल्ला के पकडे जाने के बाद मध्यप्रदेश एटीएस ने रतलाम के ही दो अन्य आरोपियों को भी पकडा है। पकडे गए इन दो आरोपियों के नाम फिलहाल एटीएस ने उजागर नहीं किए है। 

एक्शन में पुलिस पचास से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ

        रतलाम का आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद अब रतलाम पुलिस भी एक्शन मोड में है। पकडे गए आतंकियों से मेल-जोल रखने वाले और किसी भी तरह का सम्पर्क रखने वाले पचास से ज्यादा संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए राउण्ड अप किया है। 

        एसपी अभिषेक तिवारी ने मीडीयाकर्मियों से चर्चा में बताया कि आतंकियों ने और भी विस्फोटक सामग्री और हथियार इत्यादि रतलाम में छुपाए हो सकते है। इसे देखते हुए पुलिस इन आतंकियों के सम्पर्क में रहे प्रत्येक व्यक्ति को बारीकी से जांच की जाएगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |