Saturday, 27 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

राशन वितरण एवं रबी उपार्जन के तहत कृषि पंजीयन हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
13, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी 
     सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर जाने की वजह से उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण प्रभावित हो रहा है तथा रबी विपणन के उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य 20 फरवरी तक किया जाना है। 
     खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि, शासन ने उचित मूल्य की दुकानों के सेल्समैन के स्थान पर ग्राम सहायक, पंचायत सचिव अथवा अन्न उत्सव के नियुक्त नोडल अधिकारी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का कार्य संचालित करवाया जाए। यदि उचित मूल्य दुकान के दुकानदार अथवा सहकारी समिति द्वारा उक्त कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही रबी विपणन के पंजीयन का कार्य और आउट सोर्स पर नियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर के माध्यम से पूर्ण करवाया जाएगा। पूर्व में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर के लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड को निष्क्रिय कर दिया जाए। उपार्जन के अतिरिक्त व्यवस्था एमपी ऑनलाइन किओस्क सेंटर पर करने की भी कार्रवाई प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि, विपणन समिति के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है तथा जिलों में समिति पंजीयन कार्य हेतु उपलब्ध है। अतः इनके द्वारा 15 फरवरी से जिलों में वैकल्पिक पंजीयन का कार्य प्रारंभ करवाया जाए।
     शासन के उक्त निर्देशानुसार कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जिले में नियुक्त समस्त एसडीएम एवं खाद्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में भी समुचित व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे उचित मूल्य दुकान से राशन लेने वाले उपभोक्ता एवं उपार्जन हेतु पंजीयन करवाने वाले किसान अनावश्यक रूप से परेशान न होने पाए स साथ ही कलेक्टर ने समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस नवीन व्यवस्था का यदि कहीं कोई विरोध करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |