Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस की दबिश में आरोपियों के घर से मिले 33 हजार के नकली नोट, 41 लाख से अधिक का सोना- चांदी किया जप्त
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 19, Mar 2021 5 years ago

image

गुजरात मे नकली नोट की बड़ी खेप को खपाते पकड़े गए थे रतलाम के दंपत्ति
माही की गूंज, रतलाम 
नकली नोट के मामले में रतलाम के कसारा बाजार स्थित एक घर में दी गई दबिश में पुलिस को 33 हजार रुपए के नकली नोट और 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य की सोने-चांदी के गहने मिले है। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरु कर दी है। सोने-चांदी को लेकर पुलिस आयकर विभाग को भी जानकारी दे रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच में यदि और व्यक्ति की भूमिका इस मामले में मिलती है तो आरोपी बढ़ भी सकते हैं। 
     शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी गौरव तिवारी ने इस पूरे मामले से संबंधित जानकारी मीडिया को दी। एसपी के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि, रतलाम के कसारा बाजार निवासी राहुल कसेरा और उसकी पत्नी को गुजरात पुलिस ने भुज में नकली नोटों के साथ पकड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव तिवारी ने माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान और पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
     नोट छापने के सामान में एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात को पुलिस टीम ने राहुल कसेरा के घर पर दबिश दी। परिजनों द्वारा बताया अनुसार, घर की दूसरी मंजिल पर राहुल और उसकी पत्नी का कमरा था। उक्त कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक प्रिंटर और लैपटॉप रखा मिला। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को लैपटॉप के नीचे से 2 हजार के कुल 14 नोट और 500 रुपए के 10 नोट जिस पर एक जैसे सीरियल थे, इस प्रकार कुल 33 हजार के नकली नोट मिले. इसी के साथ 500 रुपए के दो पुराने नोट और नकली नोट को तैयार करने की सामग्री, लैपटॉप, पेनड्राइव भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से 920 ग्राम सोने के गहने और 1 किलो 500 ग्राम चांदी के गहने भी बरामद किए हैं। एसपी के अनुसार मौके से 41 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जप्त हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल और उसकी पत्नी के खिलाफ माणक चौक थाने पर धारा 498 (ए),489 (सी),489 (डी) में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी के मकान और संत नगर स्थित गोदाम को भी सील किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |