Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ में वाहन चैकिंग के दौरान ढ़ाई लाख से ज्यादा की अवैध शराब की जप्त
28, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, चं.शे. आजाद नगर।

26 अक्टूबर की रात्रि मे सेजावाडा थाना चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस टीम ने अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ मे वाहन चैकिंग के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। सेजावाडा पुलिस टीम के द्वारा बॉर्डर सिलिंग हेतु लगे अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ पर रात्रि मे वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। तभी रानापुर जिला झाबुआ की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डीजायर कार आ रही थी, कार के चालक के द्वारा पुलिस टीम की सजगता से वाहन चैकिंग की कार्यवाही को देख वाहन चालक कुछ दूर अपने वाहन को खडा कर भागने लगा। जिसका पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी जलाकर पीछा किया। चालक के द्वारा पीछे मुडकर देखने पर पंचानों के द्वारा ग्राम कालीयावाव का बन्टी पिता कालु के रूप में पहचान बताई। वाहन चालक बन्टी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर वाहन को देखा स्विफ्ट डीजायर वाहन बिना नंबर का था, जिसके अंदर  बीयर एवं व्हीस्की की पेटियां भरी हुई थी, जो आरोपी वाहन चालक के द्वारा अवैधरूप से परिवहन की जा रही थी। मौके से सेजावाडा पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को अपनें कब्जे मे लेते हुये विधिवत कार्यवाही करते हुये बन्टी पिता कालु आरोपी वाहन चालक के विरुध्द मे अपराध क्र. 424/2023 धारा 34(2), 36, 46 आब. एक्ट का पंजीबध्द कर कुल 491 बल्क लीटर शराब तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को जप्त कर, प्रकरण को जांच में लिया जाकर शराब परिवहन के संबंध में जांच की जा रही है। 

         उपरोक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आजादनगर निरीक्षक गोपाल परमार के निर्देशन मे चौकी प्रभारी सेजावाडा, सउनि मनीष कुमार, आर भारतसिंह पचाया, आर जितेन्द्र नरगावे एवं सैनिक संजय मण्डलोई का सराहनीय योगदान रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |