Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

तेज वर्षा के बावजूद जन आक्रोश यात्रा के लिए मैदान में डटा रहा जन समूह
Report By: जगराम विश्वकर्मा 23, Sep 2023 2 years ago

image


कांग्रेस की यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू- विधायक भूरिया
माही की गूंज, आम्बुआ।
          प्रदेश की भाजपा सरकार घोटाले पर घोटाले कर रही है। पटवारी परीक्षा घोटाला, पोषण आहार, व्यापम, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, अवैध खनन और न जाने कितने करोड़ों के घोटाले शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार प्रदेश में करती आ रही है। इसे घोटाले की सरकार कहा जा सकता है। कांग्रेस ऐसे घोटाले को जनता तक बताने हेतु जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। जिसे मिल रहे जन समर्थन से भाजपा की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई।
          उक्त उद्गार आम्बुआ में आई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या में वर्षा में भीगते हुए खड़े विधानसभा क्षेत्र जोबट के कार्यकर्ता ग्रामीणों के समक्ष अपने उद्बोधन में व्यक्त किऐ। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा वर्तमान में झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया ने पूरजोर तरीके से प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। आम्बुआ में सभा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम समय दोपहर 2 बजे की बजाय 6 बजे बाद प्रारंभ हो सकी। घंटों के इंतजार तथा तेज वर्षा के बावजूद जन समूह मैदान में डटा रहा और जन समुदाय को पार्टी के कई नेताओं ने पूरे आक्रोश में आकर संबोधित किया।
          मंच से पूर्व वन मंत्री व गंधवानी विधायक उमंग सिंगार ने अपने उद्बोधन में कहा कि, सूरज ढल गया, पानी गिरा, मगर आदिवासी नहीं डिगा। हमारा आदिवासी कभी भी नहीं झुकता है, भले ही गर्दन कट जाए। मुझे भी डिगाने की कोशिश की गई। धार एसपी द्वारा धमकाया गया। मगर में नहीं डरा कांग्रेस की सरकार बनी मगर सिंधिया ने पीछे के दरवाजे से पार्टी के खिलाफ कार्य करते हुए भाजपा में गए तथा विधायकों को ले गए वह सब बीके। मुझे भी 50 करोड़ में खरीदना चाहा, मगर नहीं बिका। मेरा आदिवासी न साड़ी में बिकेगा ना ताड़ी में बिकेगा। भाजपा सरकार ने खाते खुलवाए योजनाएं बनाई, मगर सोयाबीन के भाव गिराकर किसानों की कमर तोड़ दी। सुखा तथा बाद में अतिवृष्टि से फसले खराब हो गई। पटवारी हड़ताल पर है उनकी सुनी नहीं जा रही है। ताकि वह हड़ताल पर बने रहे और फसलों की नुकसानी का सर्वे न हो सके।
          जन आक्रोश रैली को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि, आदिवासी बच्चियों की मौत हो रही है शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने इशारों इशारों में पार्टी में ही हो रही गुट बाजी, मीडिया में बयान बाजी पर भी आक्रोश जाहिर किया। जोबट विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8 से 9 ग्रामों की कृषि जमीन खनिज के नाम पर अधिग्रहण करने की योजना थी। कांग्रेस तथा हमारे आदिवासी भाइयों ने विरोध किया, तब जाकर आदेश वापस लेने की बात कही जाने लगी। कांग्रेस, आदिवासी, पिछड़ा तथा गरीबों की पार्टी है।
          सभा को अलीराजपुर विधायक ने संबोधित करते कहा कि, जो जन आक्रोश आप में दिख रहा है वह मतदान करने यानि बूथ तक दिखना चाहिए तथा कांग्रेस को समर्थन देना जरूरी है।
          सभा को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, दीपक भूरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया, महेंद्र सिंह रावत, जिला महासचिव, मोनु बाबा, मदन डावर, हरीश भाबर, कमरू अजनार आदि ने संबोधित किया। बाद में उपस्थित जन समुदाय ने मोबाइल लाइट जलाकर कांग्रेस को समर्थन देने का संकल्प दिलाया।
          कार्यक्रम में संजय पटेल, ज्ञान सिंह मुजाल्दा, सरपंच रमेश रावत, डॉक्टर राजेंद्र सिंह राठौर, मस्तु बोहरा, हासिम अली, यतिंद्र नारायण शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसर सिंह, राजेश जैन, थानसिंह भयडिया, नारायण सिंह चौहान, अमर सिंह डुडवे, कमल सिंह कनेश, रूमसिंह भूरिया आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमानुल्लाह पठान ने किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |