Friday, 02 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड |

बिजली के अभाव में मुक्तिधाम निर्माण कार्य में आ रही रूकावट
Report By: जगराम विश्वकर्मा 18, Feb 2022 4 years ago

image

मुख्यमंत्री ने की थी निर्माण राशि स्वीकृत

माही की गूंज, आम्बुआ।

         हथनी नदी किनारे हिंदू समाज का वर्षों पुराना मुक्तिधाम है जहां पर सुविधाओं के अभाव के कारण अंतिम संस्कार में परेशानी होती रही है। पिछले वर्ष आम्बुआ प्रवास के दौरान मुक्तिधाम समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर निर्माण कार्य हेतु राशि की मांग की जाने पर उन्होंने राशि स्वीकृत की थी तथा प्रशासन ने निर्माण कार्य प्रारंभ तो कराया। परंतु बिजली के अभाव में अनेक परेशानियां निर्माण कार्य मे आ रही है।

          हमारे संवाददाता को मुक्ति धाम समिति के सदस्यों ने बताया कि, मुख्यमंत्री ने निर्माण हेतु 12 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। कार्य प्रारंभ भी हो गया परंतु बिजली के खंभे पर लगे तारों में विद्युत प्रदाय नहीं होने से गड्ढों में आ रहा पानी मोटर से नहीं निकाला जा रहा है, साथ ही सरिए आदि काटने हेतु भी बिजली की जरूरत है। जांच करने पर पाया कि कुछ दूरी पर तार टूट गए थे जिन्हें जोड़ा नहीं गया है। समिति द्वारा 5 फरवरी को एक आवेदन विद्युत विभाग को देकर निवेदन किया गया था कि, बिजली के तार जोड़ दें ताकि निर्माण कार्य में आ रही परेशानी दूर हो सके। 2 हफ्ते बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों की मांग है कि, बिजली विभाग अति शीघ्र तार जोड़कर विद्युत प्रदाय प्रारंभ करें ताकि मुक्तिधाम का कार्य समय पर तथा वर्षा पूर्व पूर्ण हो सके।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |