Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

पुलिस को चकमा देकर मुख्यमंत्री की सभा स्थल पर पहुंचे सौ से अधिक बेरोजगार युवा
17, Sep 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर/जोबट
       मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के दौरे पर थे। उनका यह दौरा जोबट विधानसभा उपचुनाव से पहले अहम माना जा रहा था। जिस पर उन्होंने जिले के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं कर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। यह आक्रोश भोपाल में पिछले दिनों बेराजगारों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर एवं सरकारी नौकरियों में भर्ती की मांग को लेकर था। इस विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क था। ताकि कोई विरोध प्रदर्शन देखने को न मिल पाए। लेकिन पुलिस की सतर्कता के बावजूद भी पुलिस को चकमा देकर सौ से अधिक बेरोजगार युवा मंडी प्रांगण जोबट सभा स्थल पर पहुंच गए थे। और पुलिस के आला अधिकारीयों और बेरोजगार युवाओं के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी बहस देखी गई। उधर जोबट विधानसभा उपचुनाव में कोंग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक स्व.कलावती भूरिया के भतीजे दीपक भूरिया गिरफ्तार किया। दीपक भूरिया मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
दो–सदस्यीय युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार कर दिलवाया गया ज्ञापन
      सभा स्थल पर पहुंचे बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की जिद कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से युवाओं की करीब आधे घंटे तीखी नोक झोंक हुईं। कुछ युवाओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया और सभा स्थल से बाहर ले जाती नजर आई। पुलिस अधिकारियों के द्वारा युवाओं को समझाईस के बाद युवा मान गए। और दो–सदस्यीय युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिलवाया गया।
      युवाओं के द्वारा ज्ञापन में मांग की गई है कि, सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं। इसके बावजूद भी पिछले करीब 4 वर्षो से कोई भी बड़ी भर्ती नहीं हुई है। उन्हें यथाशीघ्र भरने एवं भोपाल में युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सभा स्थल पर पहुंचे युवाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया
      वहां पहुंचे युवाओं ने कहा कि, सरकारी विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद भी पिछले करीब चार वर्षों से कोई भी बड़ी सरकारी भर्ती नहीं निकली है। इस मांग को लेकर हमारे साथी माननीय मुख्यमंत्री जी से शांतिप्रिय ज्ञापन देना चाहते थे परंतु हमारे साथियों के पीछे पुलिस लगा दी गई। हम जैसे-तैसे सभा स्थल पर पहुंचे और शांतिप्रिय ज्ञापन देने की कोशिश कर रहे थे परंतु पुलिस एवं उसके अधिकारियों ने हमें घेर लिया। हमारे कुछ साथी को हिरासत में ले लिया गया और मुख्यमंत्री जी से नहीं मिलने दिया गया। हम बेरोजगार लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिम्मेदार के सामने समक्ष अपनी मांग भी नहीं रख सकते।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |