Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

कलेक्टर श्रीमती गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय संकट प्रबंधन की बैठक
31, Mar 2021 5 years ago

image

शादी-ब्याह के आयोजन में 100 व्यक्ति तो मृत्यु व अन्य सामाजिक कार्यक्रम में 50 व्यक्तियों की रहेगी अनुमति
माही की गूंज, अलीराजपुर
     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर, किशोर शाह, विधायक प्रतिनिधि खुर्सीद अली दीवान, पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू पचाया, रिकेश तंवर, दीपक दीक्षित, संजय माझी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
     बैठक में कोरोना के पॉजीटीव मरीजों की जानकारी और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधों और जागरूकता हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि, जिले की सीमा के प्रमुख प्रवेश मार्ग चांदपुर, नानपुर, सेजावाडा, छकतला में आने-जाने वालों की अनिवार्य रूप से कोविड जांच हो। कोरोना रोकथाम के मद्देनजर अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए गुजरात सीमा सहित अन्य उक्त प्रवे मार्गों पर आने-जाने वालों को कोरोना निगेटीव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य रहेगा अथवा उक्त चैक पाइंट पर कोविड जांच कराना होगी। यात्री बसों में चालक-परिचालक और यात्रीगण अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्ती की जाए। मास्क नहीं लगाने वालों पर प्रभावी चालानी कार्रवाई की जाए ताकि आमजन कोरोना की गंभीरता को समझे और अनिवार्य रूप से मास्क तथा दिषा निर्देों का पालन करें। कोरोना के मद्देनजर जिले के समस्त आंगनवाडी केन्द्रों को माह अप्रैल 2021 में बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया। आंगनवाडी कार्यकर्ता बच्चों को घर जाकर पोषण आहार का वितरण करेंगी। आगामी दिनों में पंचमी और सप्तमी के अवसर पर जुलूस, गैर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही शादी-ब्याह के आयोजन में अधिकतम 100 व्यक्ति और मृत्यु अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्तियों की ही अनुमति रहेगी। जिले में अन्य स्थानों से आने वालों को अनिवार्य रूप से कोविड जांच कराना होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यक्ति कोविड अथवा अन्य कोई इलाज संबंधित जांच अथवा इलाज कराने किसी अन्य स्थान जाते है तो उन्हें जिले से अनिवार्य रूप से रेफर रिपोर्ट लेकर जाना अनिवार्य रहेगा। साथ ही वापसी आने पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी देनी होगी। बैठक में जन सुनवाई यथावत रखने का निर्णय लिया गया। जन सुनवाई के दौरान कोविड संबंधित सुरक्षात्मक उपायों का पालन अनिवार्य रहेंगा। कोविड के मद्देनजर जागरूकता और चालानी कार्रवाई के दौरान तैनात कर्मचारियों के साथ यदि कोई भी व्यक्ति बदसलुकी अथवा बदतमीजी करेंगे, उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिचित की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को 1 अप्रेल से कोविड-19 वैक्सीनेन प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक आमजन से वेक्सीनेन कराने का आह्वान किया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने समस्त एसडीएम को निर्दे दिए कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आवशयक दिशा निर्देश साझा करें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |