Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

गांवों में हो रही अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करे- विधायक पटेल
06, Jan 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         इन दिनों आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर क्षेत्र के किसान रबी सीजन की फसल को अपनी कडी मेहनत से सींचने में जुटे हुए है। लेकिन गांवों में म.प्र.प.क्षे.वि.वि. कंपनी अलीराजपुर द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण आदिवासी किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं क्षेत्र के कई बिजली उपभोक्ताओं विद्युत कंपनी द्वारा मनमाने बिजली के बिल थोपकर जबरन वसूली की जा रही है। जो कि अनुचित है। यदि विद्युत वितरण कंपनी ने अपने मनमाने रवैये पर लगाम नहीं लगाई तो आदिवासी किसानों और आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत कंपनी कार्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। ये बात अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उपभोक्ताओं को थमाएं ज्यादा राशि के बिल

         विधायक पटेल ने बताया कि, विद्युत कंपनी द्वारा आलीराजपुर के वार्ड क्रमांक 18 निवासी माधु लालसिंह को 12 हजार 905 रूपए, वार्ड क्रमांक 5 के भेरमिसंह जामसिंह को 6 हजार 968 रूपए, रेलकीबाई सिसौदिया को 14 हजार 692 रूपए का मनमाना बिल थमाया गया। जबकि इनके द्वारा दिसंबर 2021 में अधिक बिल दिए जाने के संबंध में आवेदन भी दिया गया था। वहीं अलीराजपुर के एमजी रोड वार्ड क्रमांक 02 निवासी कुतुबुददीन को 56 हजार 160 रूपए का बिल थमा दिया गया जबकि इनके द्वारा हर माह 200-300 रूपए का बिल हर माह जमा किए जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वही वार्ड 05 के आनंद डुडवे को 16 हजार 376 का बिल थमा दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही मनमानी कटौती , किसान हो रहे परेशान

        वहीं विधायक पटेल ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कंपनी द्वारा मनमानीपूर्वक अघोषित बिजली कटौती लगातार की जा रही है। यहां तक की एक बत्ती कनेक्शन जो 24 घंटे चालू रहना चाहिए उसकी बिजली कटौती भी की जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में विद्युत प्रदाय नहीं करते हुए रात में विद्युत प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में ठण्ड का प्रकोप होने से किसानों को मजबूरी में रात में जागकर सिंचाई कार्य करना पड रहा है। जो कि अनुचित और घोर निंदाजनक है। विधायक पटेल ने कहा कि, विद्युत कंपनी द्वारा अपने मनमाने पूर्वक रवैये को नहीं बदला गया तो क्षेत्र के हजारों किसानों और आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत कंपनी कार्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |