Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कलेक्टर अपराधीयो पर शिकंजा कसने के लिए की बड़ी कार्रवाई, 31 आरोपी किए जिला बदर
16, Feb 2023 3 years ago

image

माही जी गूंज ,रतलाम।

        गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक कृत्यों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने की दृष्टि से जिले के 31 आरोपियो को जिला बदर कर दिया हैं। सभी आरोपियो को 24 घंटे के भीतर रतलाम छोडने और आगामी एक वर्ष तक रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।

        जिन व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है वे निम्नानुसार है - पवन उर्फ पप्पु तेली निवासी मराठों का वास, संदीप राठौर उर्फ लाला चाकलेट निवासी कल्याण नगर, विष्णु उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती लक्कडपीठा, अब्दुल जर्रार उर्फ जर्रा कुरैशी निवासी कसाई मण्डी, एजाज कुरैशी निवासी कुरैशी मण्डी, संजय उर्फ टीनू उर्फ दबर उर्फ नेपाली निवासी पीएनटी कालोनी, रवि टटावत निवासी पीएनटी कालोनी, इमरान उर्फ इमु निवासी विरियाखेडी रतलाम, लोकेन्द्रसिंह निवासी पाताखेडी जावरा, राजेश उर्फ भट्टा निवास पिपलौदा , गजेन्द्रसिंह उर्फ गज्जू निवासी ग्राम हतनारा, समरथ बागरी निवासी पिपलौदा, मनोज उर्फ मिट्टू बाछला निवासी रुण्डी डेरा ढोढर, सुरेश परमार निवासी नई आबादी पिपलौदी, शमीउल्ला खान पठान निवासी ग्राम परवलिया, मिट्ठुसिंह निवासी भूतिया ताल, श्रवणसिंह राजपूत निवासी ग्राम नेगरुन, कुलदीपसिंह सौंधिया निवासी ग्राम काजाखेडी शामिल हैं। इसी तरह किशन भील निवासी ग्राम भुवानीपाडा, वकील बंजारा निवासी ग्राम आमलीपाडा, मेहरबानसिंह तथा विरमसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बायडी शिवगढ, अर्जुन उर्फ गोमा बोरिया निवासी रावटी, बंटी उर्फ छोगालाल निवासी रावटी, सन्नी बामनिया निवासी सैलाना, लालू भील ग्राम मउडीपाडा, शहजाद उर्फ मामू निवासी जावरा, नौशाद उर्फ हनुमान निवासी जावरा, रुपचंद पोरवाल निवासी ग्राम मावता, करमचंद मईडा निवासी अलकाखेडा बाजना था भरतलाल धाकड निवासी शेरपुरखुर्द आलोट शामिल हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |