Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

स्वरोजगार हेतू कार्यशाला व भारतीय भाषा उत्सव पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन
18, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, च.शे. आजाद नगर।

        शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर में  स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वरोजगार जागरुकता कार्यशाला का आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ. एसएस डोडवे की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. डोडवे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया। 

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अलिराजपुर के प्रबंधक एसएल सोलंकी ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना, पीएमईजीपी, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, क्लस्टर विकास आदि की  विस्तृत जानकारी दी। जिले में संचालित करने योग्य संभावित इकाइयों, उद्योगों, सेवा, व्यवसाय की जानकारी दी। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन कर लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर व्यवसाय करने हेतू प्रेरित किया। 

        इसके साथ ही विशेष अतिथि टीआर घृतलहरे (शाखा प्रबंधक) बैंक आफ बड़ौदा शाखा भाबरा ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।

        विशेष अतिथि संदीप कुमार वर्मा (शाखा प्रबन्धक) झाबुआ-धार ग्रामीण बैंक शाखा भाबरा ने विद्यार्थियों के बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक करवाने तथा समय- समय केवायसी कर अपडेट करने के बारे में जानकारी बताए।

        कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी प्रो. कमलेश गणावा ने किया। जिसमें समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपास्थित रहे। आभार संस्था के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. मानसिंह डोडवा ने व्यक्त किया।

व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ आयोजित

        शासकीय महाविद्यालय भाबरा मे  भारतीय भाषा उत्सव को गरिमामय पूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसएस डोडवे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य व हिन्दी भाषा के  मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. मानसिंह डोडवा ने भारतीय भाषा उत्सव पर विस्तृत रूप से जानकारी बताए। भारतीय भाषा हमारी आत्मा है, उसके बिना हमारा आस्तित्व अधूरा है। भाषा, बोली संस्कृति , रहन सहन भारत की मुख्य रूप से विविधता में  एकता भारतीय भाषा की पहचान है।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरसिंह बरडे ने किया। महाविद्यालय समस्त स्टाॅफ एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। आभार डॉ. नवीनीत सांकला व्यक्त किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |