Thursday, 22 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

हादसों और दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता मांगोद-मनावर टु लेन मार्ग
Report By: विक्रमसिंह राठौर 08, Oct 2023 3 years ago

image

जगह-जगह गडढो और झाड़ियो की भरमार से पिकअप वाहन पलटा

माही की गूंज, अमझेरा।

          सड़क निर्माता कंपनी एमपीआरडीसी के द्वारा मांगोद-मनावर मार्ग की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण यह मार्ग हादसों और दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता नजर आ रहा है। वर्तमान में इस मार्ग पर बड़े-बड़े गडढे और झाड़ियॉ होने से हादसे होने लगे है। शनिवार को इसी मार्ग पर राजहंस ढाबे के समीप अमझेरा से सिंघाना जाते समय गडढे के कारण पिकअप वाहन एमपी 10 जी 2194 अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके पीछे के पहिये भी निकल गये वाहन पलटने से वाहनचालक भी दब गया था। वाहन के पलटते ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े और वाहन को सीधा कर दिया जिससे वाहन चालक को समय रहते बचा लिया गया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी स्थान पर पेड़-पौधो की बड़ी-बड़ी झाड़िया होने से भी दुर्घटनाए हो रही है। इसके पूर्व भी यहॉ कई मोटरसाईकिल चालक गिर कर चोटिल हो चुके है। दरअसल राजहंस ढाबे के सामने लंबे समय से एक बड़ा सा गडढा बन गया है जो वाहन चालको को दुर से नजर नहीं आता जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। नगर के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत के द्वारा एमपीआरडीसी के अधिकारीयों को मामले से अवगत कराया जा चुका है लेकिन उसके बावजुद यहॉ मार्ग दुरस्तीकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किये जा रहे है, जिससे यहॉ कभी भी बड़ा हादसा या दुर्घटना हो सकती है। रहवासी सोनू परिहार ने बताया कि, उनके द्वारा यहॉ कई बार गडढे को मिटटी से भर दिया गया लेकिन वाहनो की आवाजाही से गडढा रह जाता है। 

सड़क पर गडढे को बताते हुए रहवासी।

मार्ग पर झाड़ियॉ होने से दुर्घटना का अंदेशा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |