Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

सुंदरवन में महिला की नृशंस हत्या के मामले का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
23, Apr 2021 5 years ago

image

आरोपी ने कर्जा उतारने के लिए लूट के इरादे से की थी हत्या
माही की गूंज, रतलाम
     रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरवन कॉलोनी के घर में अकेली रहने वाली एक महिला की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।
     एसपी गौरव तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, मृतिका के समधी सुमंगल गार्डन निवासी सत्यनारायण जोशी ने गुरुवार रात को औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उनकी समधन रामूबाई पति स्व. हरिशंकर जोशी (55) निवासी सुंदरवन कालोनी रतलाम अपने घर मे अकेली रहती थी। महिला की रात्री करीब 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सूचना पर थाना औधोगिक क्षेत्र रतलाम में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 456 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
टीम का गठन
     एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि, घटना स्थल व मृतिका के शरीर के अवलोकन से हत्या का उद्देश्य लूट करना प्रतीत हो रहा था। लेकिन महिला के पास कितने गहने, नगद राशि या अन्य संपत्ति थी, इसकी जानकारी कोई भी उपलब्ध नहीं कर पा रहा था। जिस कारण हत्या का सही कारण पता लगा पाने मे मुश्किल हो रही थी। एसपी गौरव तिवारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  टीम का गठन किया।
     टीम द्वारा सरगर्मी से आरोपी की तलाश करना प्रारंभ किया। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति घायल अवस्था मे अस्पताल मे रात मे डेढ़ बजे इलाज हेतु आया था। संदेहास्पद प्रतीत होने से उक्त व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश हेतु अस्पताल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा व साइबर सेल की सहायता से उक्त व्यक्ति की तलाश की गई। तलाश करने पर उक्त व्यक्ति अनिल पिता गोपीलाल पांडे (25) निवासी नवचेतन कालोनी रतलाम को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई। अनिल ने पूछताछ मे कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया एवं पुलिस को गुमगह करने का प्रयास किया। बाद आरोपी से साक्ष्य के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया।
कर्जा उतारने के लिए लूट के इरादे से की हत्या
     अनिल ने पुलिस पूछताछ मे बताया गया कि, आरोपी पर कर्ज था एवं आरोपी को बीसी के पैसे भरने थे। इस हेतु आरोेपी को पैसे कि आवश्यकता थी। जिस कारण आरोपी द्वारा गहने लूटने हेतु हत्या की योजना बनाई।
10 दिनों तक की रैकी
     आरोपी द्वारा मृतिका के घर की करीब 10 दिनो तक रैकी की गई, मृतिका के घर आने-जाने व शरीर पर पहने हुए गहनों का आंकलन किया। मौका पाकर आरोपी बिती रात मृतिका के घर मे चाकू लेकर घुस गया व महिला पर चाकू से कई वार किए जिसे महिला कि मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोेपी द्वारा मृतिका के शरीर पर पहने गहने निकल लिए, जिसमे चार चूड़ी, कान के झुमके थे। घटना घटित करने मे आरोेपी को भी चाकू से वार करते समय शरीर व हाथो मे चोट आई है।
     पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ उपरांत आरोेपी की निशानदेही से आरोेपी के घर से लूट किए गए महिला की चार चूड़ी, कान के झुमके व घटना मे प्रयुक्त किया गया चाकू, आरोपी के खून लगे हुए कपड़े बरामद किए गए है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |