Saturday, 20 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? |

कोरोना की चपेट में आए एसडीओपी चौहान का निधन
14, Apr 2021 5 years ago

image

पुलिस महकमे में शोक की लहर, एसपी तिवारी की गूंज से हुई चर्चा में हुए भावुक
माही की गूंज, रतलाम 
     कोविड-19 की चपेट में अब फंर्ट लाइन कोरोना वॉरियर्स भी आने लग गए हैं। आज पुलिस महकमे के लिए बड़ी दुःखद खबर आई, जब एसडीओपी रतलाम मानसिंह चौहान की कोरोना से मेडिकल कालेज रतलाम में मृत्यु हो गई। एसडीओपी चौहान पिछले एक सप्ताह से कोरोना से संक्रमित होने के बाद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। श्री चौहान के निधन की सूचना आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसडीओपी चौहान फिलहाल रतलाम ग्रामीण में पदस्थ थे। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने गूंज से चर्चा करते हुए एसडीओपी चौहान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि, एसडीओपी चौहान बेहत ही कर्मठ पुलिसकर्मी थे, विगत दिनों ये देवास इनके जमाई के हाल-चाल लेने के लिए गए थे और वही संकृमित हो गए थे। जिसके बाद 6 अप्रेल को इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां 8 अप्रेल को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। श्री चौहान को शुगर की प्रॉब्लम भी थी ओर आज इनका शुगर लेवल ज्यादा बढ़ गया था जिसके बाद इनका निधन हो गया। एसपी तिवारी ने बताया कि, एसडीपीओ चौहान महिला अपराधों के लेकर काफी सजक थे और इस क्षेत्र में काफी सराहनी कार्य किया था पुलिस विभाग चौहान के निधन से स्तभ्द है। 
वक्त है संभलने का, शासन के निर्देशों का पालन जरूरी 
     एसपी तिवारी चर्चा के दौरान काफी भावुक हो गए उन्होंने कहा कि, वक्त संभलने का है कोरोना किसी को देख कर नही हो रहा, जो लापरवाही करेगा उसको गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। लोगो से एसपी तिवारी ने फिर से अपील की है लोग शासन की गाईडलाइन का पालन करे और जरूरी होने पर ही घर से निकले।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |