Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

दो सराफा व्यापारियों से नकली नायब तहसीलदार बनकर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार
28, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर 

    15 जनवरी को सर्राफा व्यापारी कमलेश पिता कुंदनलाल जैन की दुकान से एक फर्जी नायब तहसीलदार स्वयं सूरज सिंह खरगोन का होना बताया, नकली आई कार्ड दिखाकर पत्नी के जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए 22 कैरेट का सोने का मंगलसूत्र वजन 11.320 मिलीग्राम कीमत 62 हजार 260 रुपए का खरीदकर आईडीएफसी का ब्लैंक चेक देकर वादा किया कि, एक-दो दिन में नगद रुपए देकर चेक वापस ले जाएगा, लेकिन फर्जी नायब तहसीलदार वापस नहीं आया। 

    इसी बीच कमलेश के मित्र सर्राफा व्यापारी हर्षित गुप्ता ने फोन पर इसी तरह के फर्जी नायब तहसीलदार द्वारा सोने का चेन ले जाना बताया कि, 26 जनवरी को प्रिंस पिता चंद्रकांत सोनी से भी पत्नी का जन्मदिन होने की बात बताकर फर्जी नायब तहसीलदार द्वारा एक सोने का मंगलसूत्र कीमत 50 हजार 850 रुपए का ले गया है । सर्राफा व्यापारी ने तुरंत थाने पर अलग-अलग लिखित आवेदन पत्र मय फर्जी नायब तहसीलदार के आईडी कार्ड व चेक दस्तावेज के साथ पुलिस कोतवाली को धोखा-धड़ी होने का मामला दर्ज करवाया।

    फर्जी नायब तहसीलदार की घटना पर जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटू सहगल को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर एसडीओपी धीरज बब्बर, थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में फर्जी तहसीलदार का भंडाफोड़ किया गया।

    शिकायतकर्ता के आवेदन पर थाने पर अलग-अलग अपराध धारा 420, 468, 467, 474 भारतीय दंड विधान तहत दर्ज कर आरोपी सूरज पिता कालू सिंह मंडलोई निवासी धरगांव थाना मंडलेश्वर जिला खरगोन को गिरफ्तार कर माल बरामद किया गया। उपनिरीक्षक योगेंद्र मंडलोई, उपनिरीक्षक धीरेश धारवाल, प्रधान आरक्षक दीपेश गोराना, प्रधान आरक्षक नरेंद्र हिरवे, प्रधान आरक्षक जयवीर सिंह भदोरिया, आरक्षक भवानीसिह कटारा, आरक्षक विशाल धारवाल की सराहनीय भूमिका के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |