Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

गुना बस हादसे के बाद जागा प्रशासन, जिले में बसों व अन्य वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू
29, Dec 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         प्रदेश के गुना जिले में हुए बस हादसे के बाद अब अलीराजपुर जिले में भी वरिष्ठ कार्यालय/अधिकारीयों के निर्देशानुसार जिला अलीराजपुर मे संचालित होने वाली यात्री बसों/वाहनो की यातायात पुलिस अलीराजपुर द्वारा सघन जांच की जाकर विभिन्न प्रकार के यात्री वाहनों के दस्तावेज जैसे परमीट, बीमा, फिटनेस, पीयूसी, लायसेंस आदि की चैंकिग की गई और बसों के चालक–परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व बस मे समस्त वैध दस्तावेज रखने व क्षमता से अधिक यात्रीयों का परिवहन नही करने की समझाईश दी गई। साथ ही प्रातः 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अलीराजपुर के कार्यालय मे बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जहां उपस्थित बस मालिकों को अपनी बसों को दुरुस्त रखने व सभी वैध दस्तावेज साथ रखने, ओव्हर लोड नही चलाने व बस मे आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने आदि सम्बधी समझाईश दी। साथ ही उन्हे बताया गया कि, सभी अपनी बसो के ड्रायवरों/चालकों को हिदायत दे कि बसो की गति नियत्रण मे रखे और ओव्हर स्पीड न करें अपनी और यात्रीयों की सुरक्षा का दायित्व आपका है। बैठक मे एसडीओपी अलीराजपुर अश्वीनि कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले, यातायात थाना प्रभारी सुबेदार अर्जुन वास्केल, आरटीओ आफीस से इन्द्रजीतसेन गुप्ता, यातायात स्टाफ, राठौड़ बस मालिक राजेश राठौड़, डावर बस संचालक रितेश डावर, पंचोली बस संचालक आशुतोष पंचोली, छाबड़ा बस मालिक, नगर पालिका से कापड़िया व अन्य लोग व बस प्रतिनिधी उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |