Monday, 13 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? |

नकली महिला पुलिस बिना मास्क पहने लोगों से चालान के नाम पर वसूल रही थी पैसे
26, Mar 2021 5 years ago

image

पुलिस के आगे पुलिस, पुलिस के पीछे पुलिस
माही की गूंज, रतलाम
     रतलाम पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी कर रही एक महिला, पुलिस के हाथ आई हैं। वह नकली पुलिस बनकर बिना मास्क वाले लोगों को पकड़कर रुपए ले रही थी।
      हैरानी वाली बात यह हैं कि, कथित महिला महू रोड बस स्टेंड जैसे क्षेत्र में आठ-दस दिनों से पुलिस वर्दी में घूम रही थी, लेकिन पुलिस को इसका पता भी नहीं चल पाया। जबकि बस स्टेंड पर पुलिस चौकी भी है और जवान भी गश्त करते रहते है।
     कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए यहां प्रशासन ने सख्ती के साथ मास्क को जरूरी किया है। मास्क लगाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी का फायदा उठाते हुए एक महिला नकली पुलिस बनकर पुलिस की वर्दी पहनकर बस स्टेंड पर मास्क लगाए बिना खुले मुंह लोगों को पकड़ रही थी।
     कल शाम को उसने काजीपुरा की धापूबाई नामक महिला को मास्क नहीं होने पर पकड़कर महिला से सौ रुपए ले लिए। हालांकि महिला भी चतुर थी उसने जुर्माने के बतौर सौ रुपए देने पर रसीद मांग ली तो वह आनाकानी करने लगी। इस पर फरियादिया ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वर्दी पहनकर घूम रही महिला से पूछताछ कर बिना मास्क के सौ रुपए लेने के बारे में जानकारी ली लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाई। कथित महिला को थाने ले जाया गया। बाद में पता चला कि, उक्त महिला गत 19 मार्च से महू रोड बस स्टेंड पर पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही है। आरोप हैं कि, उसने काजीपुरा की महिला से बिना मास्क के सौ रुपए लेकर रसीद नहीं देकर धोखाधड़ी की। पुलिस थाना स्टेशन रोड ने इस मामले में काजीपुरा की महिला की रिपोर्ट पर धारा 170, 171, 419, 420 भादवि में अपराध दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है। 
     पुलिस के मुताबिक महिला मंदसौर जिले के खजुरिया की रहना बता रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि, वह कितने दिनों से रतलाम में लोगों से धोखा-धड़ी कर रही है और पुलिस की वर्दी कहां से लेकर आई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |