Sunday, 15 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान |

अनाज व्यापारी के घर से दिनदहाड़े चार लाख की लूट
06, Jan 2022 4 years ago

image

कट्टे की नोक पर कमरे में बन्द कर दिया लूट को अंजाम
माही की गूंज, रतलाम।
        जिले के आलोट में बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े भरे बाजार में अनाज व्यापारी की दुकान में घुसकर करीब 4 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। अनाज व्यापारी को कट्टा दिखाकर लूट के बाद बदमाशों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लूट की सूचना पर विधायक मनोज चावला ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया।
        बुधवार दोपहर आलोट स्थित सराफा बाजार में अनाज व्यापारी दीपक पिता जगदीश झंड़ी के बड़े भाई लोकेंद्र झंडी किसानों को भुगतान के लिए दुकान के अंदर बैठकर नकदी गिन रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइक सवार बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे और उनके सीने पर कट्टा अड़ाकर करीब 4 लाख रुपए की नकदी उठाने के बाद उन्हें कक्ष में बंद कर भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी के अलावा घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू कर दी। अनाज व्यापारी दीपक झंड़ी विधायक  के करीबी बताए जा रहे हैं। वारदात की सूचना पर विधायक चावला भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। खबर लिखे जाने तक लूट का शिकार हुए लोकेंद्र झंड़ी काफी घबराए हुए हैं और वह कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं। इधर पुलिस आरोपियों के सुराग के लिए सराफा बाजार क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को तलाश रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |