Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

ग्राम सूडी में हुई लूट का पर्दाफॉश, व्यापारी ही निकला मास्टरमाइंड
20, Mar 2023 3 years ago

image

अज्ञात आरोपियों के द्वारा करीबन 3 लाख 20 हजार रुपए नगदी एवं मोबाईल लूट की घटना को दिया था अंजाम

माही की गूंज, उदयगढ़/कनास।

         एसडीओपी कार्यालय जोबट में आयोजित प्रेसवार्ता में लूट की घटना का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सेंगर ने बताया कि, 9 मार्च को फरियादी हेमंत उर्फ दाड़म पिता बाबुसिंह परिहार जाति राजपुत (41) निवासी उदयगढ बोरी से नगद राशि 3 लाख 16 हजार 700 रूपए एक जींस कपड़े के बने छोट बैग में रखकर उस बैग को एक सफेद रंग के झोले में रख कर मोटर सायकल की हेंडल पर थैली टांग कर दिन करीबन 01.30 बजे बोरी से उदयगढ के लिये निकला। बोरी से आगे ग्राम बड़ी सुड़ी नदी के पास पहुंचा कि, एक मोटर सायकल पर दो व्यक्ति फरियादी के पीछे से आये और फरियादी की मोटर सायकल के आगे लाकर अपनी मोटर सायकल खड़ी करके पास आये और धक्का देकर मोटर सायकल से गिरा दिया। हेंडल पर टंगी थैली को छीनने लगे तो छिनाझपटी में सफेद रंग का झोला फट गया और उसके अंदर रखा जिन्स कपड़े का बैग निकाल लिया। जिसमें नकदी 3 लाख 16 हजार 700 रूपए रखे थे को जबरदस्ती छिन लिया। मोटर सायकल चला रहा व्यक्ति के गाल पर दो थप्पड़ मारे व मोटर सायकल की चाबी निकाल ली। पेंट की जेब में रखे काले रंग का पर्स जिसमें नकदी 4 हजार रूपए व आधारकार्ड व ड्रायविंग लायसेंस की फोटोकापी व कीपेड मोबाईल पुराना इस्तेमाली नोकिया कम्पनी का मारपीट कर छिन कर, दोनो अज्ञात बदमाश जबरदस्ती मारपीट कर लूटपाट कर मोटर सायकल से उदयगढ तरफ भाग गये।

         उक्त घटना की बात फरियादी ने राहगीर से मोबाईल फोन लेकर अपने छोटे भाई रिंकु दरबार को बताई। फरियादी की सूचना पर थाना बोरी मे अपराध क्रमांक 31/023, धारा 394 भादवि का अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया। 

दिनदहाडे राहजनी की इतनी बडी घटना होनें से पुलिस ने घटना दिनांक से अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु गंभीरता से घटना के आसपास के इलाकों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित रहे आरोपियों पर सूक्ष्‍मता से नजर रखी जा रही थी तथा थाना बोरी के बदमाश प्रवृत्ति के ग्रामों में जाकर पतारसी की कार्यवाही की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त लूट की वारदात में क़दवाल के लड़के शामिल है। मुखबिर की सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ी कदवाल के बदमाश को पकड़कर सख्‍ती से पूछताछ करते उसके द्वारा उक्‍त लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने पूछताछ मे बताया कि, घटना में दो अन्य बदमाश भी थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, एक पार्टी पेमेंट लेने के लिये बोरी में आई हुई है यह उसे उसी व्यापारी ने बताया जिसके यहाँ फ़रियादी पेमेंट लेने गया था। फिर तीनों बोरी आये जिसमें बोरी निवासी व्यापारी ने बताया कि, वो आदमी जयंतीलाल सेठ के यहाँ पेमेंट लेने गया है वहाँ से पेमेंट लेकर मेरे पास आयेगा, यहाँ से जैसे निकलेगा मैं तुमको बता दुगा। हम चारो ने उसे लूटने की योजना बनाई। जैसे ही वह आदमी प्रजापति की दुकान से रूपये लेकर निकला एक आरोपी ने अपने साथी को फोन लगा कर बता दिया कि उदयगढ रोड़ पर बाइक सवार दो आरोपियों ने फ़रियादी को लूट लिया रूपये चारो ने आपस में बाट लिये। पुलिस टीम के द्वारा उक्‍त घटना में शामिल आरोपियों से कुल 1 लाख 91 हजार रूपये नगदी बरामद किये गये हैं। एक आरोपी फ़रार है,जिसकी गिरफतारी के लिये बोरी पुलिस टीम के द्वारा गंभीरत से प्रयास जारी है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बोरी उनि अजय वास्कले, उनि जगदीशचन्द्र पटेल, सउनि दिनेश हाड़ा, प्र.आर. पारस अनारे, आर. नीलेश वसुनिया, आर.राकेश, मुकेश, राजू, सैनिक दिलीप, थाना जोबट से आर. भवानी, आर. चेनसिंह, साइबर सेल से विशाल धारवार व प्रमोद भयड़िया का योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने सभी को पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |