Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

काई लाया था न काई लई जावांगा...
21, Jan 2023 3 years ago

image

मीठे और सुमधुर भजनों के साथ हुआ सुंदरकांड का अभिनव आयोजन

माही की गूंज, नानपुर।

         जिले के नानपुर अंतर्गत दत्त कॉलोनी में स्वर्गीय राजेंद्र नारायण जी राठौड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर परिजनों के साथ श्री राम मित्र मंडल के सहयोग से एक भक्तिमय पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

जिसमें हातोद के आचार्य पंडित श्री शुभम जी दुबे और महाकाल म्यूजिकल ग्रुप धामनोद के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के साथ-साथ भजन संध्या आयोजित की गई। जो अलसुबह तक श्रद्धालुओं और श्रोताओं को भावविभोर करती रही।

         आरंभ में हनुमानजी, बालीपुर सरकार गजानन जी महाराज, एवं स्वर्गीय राजू भाई के चित्र पर पूजन वंदना कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। उसके बाद सुंदरकांड की सुंदर चौपाइयों के बीच सुमधुर भजनों के साथ रस भरा स्वर निशा सुबह तक कड़कड़ाती ठंड में भी श्रोताओं को बैठने के लिए मजबूर कर गई।

          जिसमें राठौर समाज के उपाध्यक्ष रहे राजू भाई के पसंदीदा भजन "काई लाया न काई लई जा वांगा खाली हाथ आया था ना खाली हाथ जाऊंगा" के भजन से शुरुआत करते हुए "सजा दो गुलशन को तुम मेरे सरकार आए हैं", "खाटू श्यामतेरी मस्ती में झूम उठे हम" जैसे आकर्षक भजनों के साथ सुंदरकांड की महिमा का विस्तार से संगीत में वर्णन सभी उपस्थित जनों को छू गया ,अनेक प्रस्तुति पर पांडाल में महिलाओं व पुरुष वर्ग ने झूमकर नृत्य भी किया।

          इसके पहले गुरवाड़ा परिवार की ओर से राकेश राठौड़ ,राहुल राठौड़ ,विक्की राठौड़, त्रिलोक राठौड़ ने सभी आगंतुक प्रमुख जनों का श्री माला व दुपट्टा उड़ा कर अभिनंदन किया। साथ ही इस मौके पर भाई राजू की स्मृति कार्य का उल्लेख करते हुए उन्हें सभी ने श्रद्धानवत हो करके सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में खट्टाली, जोबट ,गंधवानी, कुक्षी, अलीराजपुर ,जोबट से सैकड़ों श्रोताओं व परिजनों ने उन्हें उपस्थित होकर श्रद्धांजलि व्यक्त की। कार्यक्रम का शानदार संचालन करते हुए समाजसेवी प्रदीप क्षीरसागर ने स्व राजू भाई के विविध प्रसंगों को रेखांकित किया। अंत में राकेश राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |