Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त का छापा, लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
17, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम 
      कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा कार्रवाई करते हुए यहां पदस्थ अकाउंटेंट (लेखपाल) सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि, मामले की शिकायत रतलाम के ग्राम ढिकवा निवासी राकेश जाट के द्वारा की गई थी। राकेश द्वारा लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की गई थी कि, उनके पिता नालालाल जाट लांस नायक के देहांत के पश्चात मिलने वाली संचित निधि एवं करुणानिधि के 51 हजार रुपए की राशि का उन्हें भुगतान होना था, जिसके संदर्भ में वह जितेंद्र कुमार से मिले थे। इसके पश्चात जितेंद्र कुमार ने उनसे राशि दिलवाने के लिए 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस राशि में से ढाई हजार पूर्व में फरियादी उन्हें दे चुका था। गुरुवार को फरियादी लोकायत पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा दिए गए केमिकल लगे 5 सौ रुपए लेकर होमगार्ड कार्यालय पहुंचा और संबंधित बाबू को दिए। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जैसे ही रुपए बाबू ने लिए वैसे ही कार्यालय के पास मौजूद टीम संकेत मिलते ही मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा के नेतृत्व में की गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |