Friday, 31 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण |

बिना काम के नहीं मिलेगा वेतन के तहत आरटीओ का रुका वेतन आहरण
28, Mar 2022 4 years ago

image

अधिकारी के स्थान पर हस्ताक्षर करने वाला कर्मी हुआ निलंबित

माही की गूंज, बड़वानी।

        कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समय-सीमा बैठक से सतत अनुपस्थित रहने पर जिला परिवहन अधिकारी नंदलाल गामड़ का जहां वेतन आहरण पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं उनके स्थान पर बैठक में आकर जिला परिवहन अधिकारी के नाम के आगे हस्ताक्षर करने वाले लिपिक संजय मंडलोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

        ज्ञातव्य की राज्य शासन ने भी प्रति सप्ताह सोमवार को हर जिले में होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा बैठक को महत्वपूर्ण मानते हुए उस दिन राज्य स्तर से किसी भी प्रकार की बैठक न करने की हिदायत सभी विभागों के प्रमुखों को दिया है। ऐसे में समय-सीमा  बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने वाले जिला परिवहन अधिकारी के विरुद्ध बड़वानी कलेक्टर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि, वे समय-सीमा बैठक के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को किसी भी स्थिति में कोई रियायत नहीं देंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |