Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

भाजपा देश तोडने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस भारत जोडने मे लगी हुई है- पुर्व मंत्री बघेल
05, Nov 2022 3 years ago

image

कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा व दिपावली मिलन समारोह हुआ समपन्न

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

        देश मे कुछ ताकते नफरते फेलाकर समाजिक सोर्हाद्ध बिगाडने मे लगी हुई है। भाजपा ने हमेशा देश तोडने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भारत को जोडने का पहले भी काम किया था ओर आज भी कर रही है। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, ओर भष्ट्राचार से जुझ रहा है, लेकिन केद्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओ से कोई लेना देना नही है। जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसुस कर रही है, जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहो से देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, सन 2023 व 2024 के चुनावो मे मप्र ओर केंद्र मे पुर्ण बहुतम से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। 

        उक्त बाते शनिवार को पटेल क्रषि फार्म हाउस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह व भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के पुर्व मंत्री एवं विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने कही। 

पैदल मार्च कर दे रहे एकजुटता का संदेश

        कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल एवं विशेष अतिथि सहप्रभारी मधु हिरोडकर, पुर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं नपा अध्यक्ष सेना पटेल थे।  अतिथियो का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित कांग्रेसी नेताओ, पंच-सरपंचो ने किया। पुर्व मंत्री श्री बघेल ने उपस्थितजनो को दिपावली पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि, कांग्रेस की रिति-निती हमेशा से देश को जोडने की रही है। इसलिए हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज देशभर मे पेदल मार्च करते हुए भारत जोडो यात्रा निकालकर आमजनो को एकजुटता का संदेश दे रहे है। 

        कार्यक्रम मे विधायक पटेल ने कहा कि, राहुल गांधी की यात्रा को देशभर मे अपार समर्थन मिल रहा है, लोग आगे चलकर राहुल गाँधीजी की यात्रा से जुड रहे है। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ से भारत जोडो यात्रा मे जाने का आहवान किया। पुर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की एकजुटता एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे जुट जाने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर ने कांग्रेस द्वारा जिले मे निकाले जाने वाली भारत जोडो यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष सेना पटेल, सहप्रभारी मधु हिरोडकर एव युवा नेता तरुण मंडलोई ने संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की सक्रियता व एकजुटता पर जोर दिया। 

ये रहे मोजुद

        इस अवसर पर अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चोहान, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, सोंड़वा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भाई, छकतला युनिट कांग्रेस अध्यक्ष ऊषान गरासिया, कांग्रेसी नेता खुर्शीद अली दिवान, महेंद्र रावत, सुरपाल अजनार, डॉ. आराम पटेल, संतोषीलाल जेन, डॉ. एएम शेख, सुरेश सारडा, राजेंद्र टवली, हरदास चोहान, हरीश भाई, दिलीप भाई, दौलत वास्कले, ललित जेन, सरपंच रमेश रावत, गमरसिंह पूर्व सरपंच, अजहर चंदेरी, काईद बोहरा, शाहिद कुरैशी, सोनू वर्मा, जीतू देवड़ा, जनपद सदस्य, पंच-सरपंच सहित बडी संख्या मे  कार्यकर्ता मौजूद थे। 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |