Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कई जगहों पर किए गए फीवर क्लिनिक स्थापित
Report By: अभिषेक गुप्ता 01, Oct 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, च.शे. आजाद नगर 

    सिविल सर्जन डाॅ. केसी गुप्ता एवं जिला क्षय अधिकारी डाॅ. संतोष सोलंकी ने बताया कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में छह स्थानों पर फीवर क्लीनिक स्थापित किये गए है। इसमें जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में, चन्द्रशेखर आजाद नगर में पुराने हास्पीटल परिसर में, सोंडवा में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर, कट्ठीवाडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर, अलीराजपुर में जिला चिकित्सालय परिसर में उक्त फीवर क्लीनिक स्थापित किया गया है। उक्त केन्द्र पर सर्दी, खाॅंसी एवं बुखार के मरीजों का विषेष रूप से परीक्षण, दवाई का वितरण किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया सर्दी, खांसी बुखार के अतिरिक्त बदन दर्द, शरीर में कमजोरी, खाने में स्वाद नहीं आना, सिर दर्द, सर्दी ना होने पर भी गंध और स्वाद महसूस नहीं होने की स्थिति में भी कोरोना के लक्षण नजर आने लगे है। उन्होंने बताया यदि कि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार के लक्षण महसूस हो तो वे तत्काल फीवर क्लीनिक पर संपर्क करके स्वास्थ्य परीक्षण कराए। उक्त केन्द्रों के लिए चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाॅफ एवं दवाई वितरण आदि की व्यवस्था पृथक से की गई है। यह केन्द्र सामान्य ओपीडी समय सुबह 9 से दोपहर 4 तक संचालित हो रहे है। उन्होंने बताया कि, फीवर क्लीनिक के तहत सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों से पृथक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खाॅंसी एवं बुखार अथवा अन्य कोई बताए लक्षण महसूस हो तो वे तत्काल फीवर क्लीनिक पर स्वास्थ्य परीक्षण कराए। उन्होंने आह्वान किया कि सर्दी, खांसी और बुखार अथवा अन्य बताए गए लक्षण होने पर किसी भी स्तर पर कोताही ना बरते और तत्काल फीवर क्लीनिक पर पहुंचकर जांच और इलाज कराए। उन्होंने बताया अन्य सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी यथावत संचालित की जा रही है। फीवर क्लिीनिक संबंधित दिषा निर्देषों का पालन करने हेतु आवष्यक दिषा निर्देष उक्त क्लिीनिक पर तैनात किये गए स्वास्थ्य चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाॅफ को भी दिये गए है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |