Monday, 19 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन |

जल संकट को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
16, May 2022 4 years ago

image

ठेकेदारों से कमिशन की वसूली में नगर निगम मस्त और शहर की जनता पानी के लिए त्रस्त

माही की गूंज, रतलाम।

        नगर में व्याप्त भारी जल संकट एवं अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर एक बार फिर सोमवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। दिलबहार चौराहा (स्टेशन रोड) पर धरना-प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने नगर-निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, नगर-निगम ठेकेदारों से कमिशन की वसूली में मस्त है और शहर की जनता पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए त्रस्त बनी हुई है। प्रदर्शन को पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी सहित शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा ने भी संबोधित किया। 

        दिलबहार चौराहा (स्टेशन रोड) पर प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता सहित निगम की कार्यप्रणाली से नाराज लोग एकत्र होने लगे थे।दोपहर 1 बजे तक कांग्रेस के प्रदर्शन पश्चात कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक के नाम ज्ञापन एसडीएम संजीव पांडेय को सौंपा। इसके बाद शहर विधायक चेतन्य काश्यप को प्रतिदिन जलवितरण की घोषणा की स्मरण के लिए विधायक कार्यालय कांग्रेसजन पत्र सौपने की बात पर अड़े। सुरक्षा की दृष्टि से विधायक निवास वाले मार्ग पर बेरीकेड्स लगाकर कांग्रेस को रोका गया। 

        एसडीएम पांडेय ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि, वह पत्र उन्हें सौंप दें। उनके माध्यम से उक्त पत्र विधायक कार्यालय पहुंचा दिया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर राजीव रावत ने शहर विधायक एवं निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में प्रतिदिन जल देने की घोषणा को झूठा बताया। वर्तमान में 4-4 दिन तक नहीं मिल रहे पानी को लेकर शहरवासियों की समस्या पर जोर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी ने जलसंकट के अलावा सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प होने और अधिकारियों की मनमानी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शेरानी ने करोड़ों की सीवरेज लाइन जाम होने की वजह से पेयजल की लाइनों में भी दिक्कत आने और जिम्मेदारों द्वारा मूकदर्शक रहने का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन के अधिकारियों सहित कर्मचारियों का रवैया पूर्णता अड़ियल एवं तानाशाही पूर्वक हो गया है। शहर की गरीब भोली भाली जनता से पट्टे देने के नाम पर आवेदन करवा दिए गए उन आवेदनों की जांच भी नहीं की गई। इन सब बातों को लेकर कांग्रेस द्वारा धरना स्थल से जिम्मेदारों को चेतावनी भी दी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |