Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पुलिस ने 5 हजार 398 लीटर अंग्रेजी शराब परिवहन करते वाहन के साथ की जप्‍त
02, Nov 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

      आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक एक नवम्बर की रात्रि मे कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। 

        कोतवाली पुलिस टीम को रोड गश्त के दौरान नानपुर रोड तरफ से एक आयसर वाहन अवैध शराब परिवहन कर अलीराजपुर की ओर आने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले के अधिनस्थत टीम के द्वारा वाहन की घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को पंचेश्वर मंदीर नाले के यहां पर थी, तभी एक आयसर वाहन राक्सा रोड तरफ से आता हुआ दिखा। आयसर वाहन का चालक पुलिस टीम को देख कुछ दूरी पर आयसर वाहन को खडा कर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के पास जाकर वाहन को चेक करते आयसर वाहन क्रमांक जीजे 22 यु 3024 मे विभिन्न कंपनियों की कुल 5398 लीटर अंग्रेजी शराब एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त आयसर वाहन कीमती करीबन 21 लाख रूपये का जप्त कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्र. 626/2023 धारा 34(2),46 आब. एक्ट का पंजीबध्द कर, प्रकरण को जांच में लिया जाकर शराब परिवहन के संबंध में जांच की जा रही है। 

         उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम तरोले, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, एएसआई रमेश अलावा, एएसआई रामकुमार यादव, आर. हनुमंत मीणा, आर. शंकर, आर. रविन्द्र बुंदेला, आर. वीरेंद्र बघेल का सराहनीय योगदान रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |