Saturday, 11 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? |

मां पार्वती मैमोरियल स्कूल में एसएलसी कार्यक्रम हुआ आयोजित
14, Oct 2023 2 years ago

image

बच्चों ने डिजिटल तरीके से प्रॉजेक्ट के आधार पर दी प्रस्तुति
माही की गूंज, आम्बुआ।
          मां पार्वती मैमोरियल स्कूल में एसएलसी (स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस) कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 वी तक के बच्चों द्वारा अलग-अलग टॉपिक पर प्रॉजेक्ट द्वारा डिजिटल तरीके से प्रेजेंटेशन दिया गया।
          कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट पत्रकार संघ आम्बुआ के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, पत्रकार असलम मकरानी, पत्रकार हुसैन बोहरा, पत्रकार वैभव जाधव, पत्रकार साजिद शेख व विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपांशी गोविंदा, माहेश्वरी विद्यालय कॉर्डिनेटर श्रीमती योगिता वाणी ने मां सरस्वती के आगे नमस्तक होकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
          ज्ञात हो मां पार्वती मैमोरियल स्कूल कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 वी तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल आम्बुआ में संचालित है। जिसमे लगभग 500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें है। मां पार्वती मैमोरियल स्कूल सिंगापुर की पढ़ाई के तरीके को अपनाने के लिए एक कम्पनी लीड की बुक से पढ़ाई करवाता है। जिसमे बच्चों को टीवी टेब के माध्यम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत डे वाइज शिक्षा दी जाती है। जिसकी पढ़ाई से बच्चों में काफी प्रोग्रेस आ रही है। इसी कारण जोबट, खट्टाली, आमखुट, पुण्यावत, सर्दी तक के बच्चे आम्बुआ पड़ने आ रहें है।
क्या कहते है पालक
         मां पार्वती मैमोरियल स्कूल आंबुआ में लीड द्वारा जो बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म में शिक्षा दी जा रही है। उससे बच्चों की प्रोग्रेस में बहुत इम्प्रूवमेंट है।
धर्मेंद्र सोनी जोबट (पालक)

हमारे द्वारा बच्चों को इसी वर्ष एडमिशन दिलवाया गया हमारे बच्चो में इस लीड द्वारा जो डिजिटल प्लेटफार्म बच्चो को दिया जा रहा उससे बच्चों में बहुत प्रोग्रेस है।
शुभम मेहता खट्टाली (पालक)

स्टूडेंट लेट कॉन्फ्रेंस के द्वारा बच्चों को एक प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। जिसमे बच्चों को बोलने के लिए एक स्टेज दिया जा रहा है। बहुत सराहनीय कदम मां पार्वती मैमोरियल स्कूल आंबुआ द्वारा उठाया गया है।
संजय बघेल सर्दी (पालक)


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |