Friday, 06 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

पैसा एक्ट: ग्राम सभा में लिया अहम निर्णय, ग्राम मे संचालित अवैध चिकन-मटन की दुकान पर लगाई स्थाई रोक
14, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

        ग्राम पंचायत देहदला में पैसा एक्ट के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणजनो ने ग्राम देहदला मैं संचालित चिकन-मटन की दुकान चलाये जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई है। जिसमे ग्रामीणो ने एक मत के साथ दुकाने बिना किसी ग्रामसभा की अनुमति से खोली गयी है, एवं ग्राम के मुख्य मार्ग पर दुकान होने से अपशिष्ट प्रदार्थो से आस-पास क्षेत्र में गन्दगी व प्रदुषण फेल रहा है। जिससे ग्रामीणजनों में गंभीर बीमारी का भय उत्पन्न हो रहा है। ग्राम देहदला को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए सर्वानुमति से ग्राम पंचायत देहदला में चिकन- मटन की दुकान हटाने का प्रस्ताव पारित किया है।

पत्र के माध्यम से पैसा एक्ट के अंतर्गत क्या लिए निर्णय

         समस्त चिकन- मटन विक्रेताओ को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि आज से ग्राम पंचायत देहदला के मुख्य मार्ग पर चिकन- मटन की दुकान बंद करने का पेसा एक्ट कानून के तहत निर्णय लिया है। वहीं दुकाने खुली पाए जाने पर ग्रामसभा का उल्लंघन माना जायेगा, एवं किसी भी प्रकार की कार्यवाही होने पर दुकानदार स्वयं जिम्मेदार रहेगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |