Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

टैंकरों के माध्यम से तालाब में जल छोड़ने व लाखों मछलियों के जीवन रक्षा के प्रति संकल्पित जैन सोश्यल ग्रुप
23, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जावरा।

         विनम्रता, सरलता, नैतिकता के साथ अपनें कर्तव्य पथ का बोध होता है। वह भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो अंहिसा परमोधर्म के मार्ग पर चलने के लिए सदैव तत्पर रहतें हुए मुक प्राणियों जीव जंतु के प्रति मन में असीम करुणा भाव रखकर ग्राम जंगली लसुडीया स्थित तालाब पर अनगिनत मछलियां को अभयदान करने का जो कार्य करनें वाले वंदनीय है, अभिनंदनीय है। चाहे वह व्यक्ति हो या सामाजिक संस्था उसका विकास उन मुकप्राणीयों के प्रति चितंन समर्पण भाव से ही हैं। ये विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका जावरा द्वारा ग्राम जंगली लसुडीया स्थित तालाब पर जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा टैंकरों के माध्यम से तालाब में जल छोड़ने एवं ग्राम खोजनखेडा गोशाला पर गायों के स्वामीवात्सलय के दोरान कहीं।

         इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप्स इन्टरनेशनल फेडरेशन के पूर्व अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल ने कहा कि, मन में जीवों के प्रति अपनत्व के भाव के साथ मन का स्वरुप भी विशालता के साथ समभाव के साथ जिसनें भी इस पृथ्वी पर जन्म लिया ऐसे प्राणी मात्र के लिये सेवा करुणा के साथ सेवा का जज़्बा हो ऐसे बिरले व्यक्तित्व को ह्दय की गहराइयों से धन्यवाद है। आज निश्चित रुप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार लगातार पिछले पांच वर्षों से लगातार इस जलजलाती भीषण गर्मी में जंगली लसुडीया स्थित तालाब पर जो पानी की व्यवस्था कर लाखों मछलियों को जीवन दान देने का प्रयास कर रहा है यह अनुकरणीय है।

         उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव अर्पल कोचट्टा एवं प्रचार सचिव मनीष धारीवाल ने बताया कि, ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से प्रतिवर्ष ग्राम लसुडीया स्थित तालाब पर टैंकरों के माध्यम से तालाब में जल छोड़ने का आनंद रुपी सेवा कार्य ग्रुप द्वारा कर लाखों मछलियों के जीवन रक्षा के प्रति संकल्पित भाव से किया जाता है। साथ मे मछलियों को आटे की गोटियाँ, परमल आदी से आहार कराया गया साथ ही ग्राम खोजनखेडा गोशाला पर गायों का स्वामीवात्सल तरबूज, ककड़ी, भींडी, टमाटर सब्जियों के साथ कराया गया ग्रुप के सदस्य जावरा पब्लिक स्कूल की बस के माध्यम से ग्राम जंगली लसुडीया स्थित तालाब एवं खोजनखेडा गोशाला पर गायों की सेवा की।

         खोजनखेडा गोशाला पर गायों के स्वामीवात्सल के लाभार्थी मनोहरलाल मनीष कुमार ओस्तवाल परिवार एवं ग्राम जंगली लसुडीया स्थित तालाब पर मछलियों के आहार के लाभार्थी अशोक कुमार अभिषेक कुमार ओरा परिवार रहें। दोनों लाभार्थी का अभिनंदन ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दोरान ग्रुप के अध्यक्ष आलोक बरैया पूर्वांध्यक्ष पंकज काठेड, आशीष पोखरना संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, संदीप रांका के साथ पियूष कांठेड, अजय पटवा, मनीष मेहता, मनीष पोखरना, संजय भटेवरा, अभय काठेड, शशांक मेहता, आशीष चत्तर, राहुल बरैया, विजय पटवा, आलोक कांकरिया, संजय पटवा, संदीप श्रीमाल, पुखराज संचेती, अजय कांठेड, अनिल जैन, राहुल छाजेड, लविश ओस्तवाल आदि सदस्य के साथ जावरा पत्रकार मोईन खान ग्राम जंगली लसुडीया के पूर्व सरंपच कांतीलाल काकंरीया सरपचं पंडीत, सुनील पोरवाल के साथ खोजन खेडा के लोकेन्द्र सिंह आदी उपस्थित थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |