Thursday, 22 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

अभिभावकों ने किया खुशियों के खेल महोत्सव का उद्घाटन
02, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, धार/धरमपुरी।

        ग्राम गुजरी के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में खेल महोत्सव का उद्घाटन अभिभावकों द्वारा किया गया। खेल महोत्सव के शुभारंभ में सर्वप्रथम अभिभावक अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी आराधना की गई, इसके पश्चात विद्यालय के संयोजक संजय गोयल द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया। विद्यालय की कक्षा अष्टम एवं सप्तमी की बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अंत में अतिथियों द्वारा भैया-बहन को मार्गदर्शन दिया गया एवं साथ ही अभिभावकगण में उपस्थित मातृशक्ति ने भी अपनी वाणी में भैया-बहनों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद से भी भैया-बहनों का विकास होता है और शिक्षा संस्कार खेलकूद इन सभी के समावेश से बच्चे का चहुमुखी विकास होता है। 

        खुशियों के खेल महोत्सव को विस्तार पूर्वक बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने बताया कि, विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे भैया-बहनों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। विद्यालय द्वारा भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास हो सके इस हेतु निरंतर प्रयत्न किया जाता रहा है। इस हेतु विद्यालय द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष खेल महोत्सव का नाम कुछ अलग कर "खुशियों का खेल महोत्सव" किया गया है, क्योंकि इससे बच्चों के चेहरे पर खुशियां आती है। यह खेल महोत्सव 10 दिवस तक चलने वाला है। इस खेल महोत्सव में शारीरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, चेयर रेस, क्रिकेट जैसे अनेक खेल आयोजित किए जाएंगे। वहीं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रश्न मंच, वाद-विवाद प्रतियोगिता, तत्कालीन भाषण आदि प्रकार की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विद्यालय द्वारा तय किया गया है कि इस खेल महोत्सव में प्रत्येक दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अलग-अलग अतिथियों द्वारा करवाया जाएगा, ताकि भैया-बहनों का उत्साह बढ़ सके।

        प्रधानाचार्य तिवारी ने बताया कि, खेल महोत्सव के समापन पर समस्त अभिभावकगण, विद्यालय के संयोजक मंडल, हितचिंतक गण, सरस्वती मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जावेगा। अंतिम दिवस अभिभावकगण एवं सभी अतिथियों द्वारा विजेता भैया-बहन को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय द्वारा बाल भारती शिशु भारती और कन्या भारती का गठन किया गया है। खेलकूद महोत्सव में बाल भारती और कन्या भारती टीमों को खुशियों के खेल महोत्सव को अनुशासनबद्ध तरीके से चलाने की जवाबदारी दी गई है। इस वर्ष इस महोत्सव की प्रभारी सुश्री जागृति शर्मा दीदी रहेंगे एवं साथ ही पूरे महोत्सव में अतिथियों की पूर्ण जवाबदारी विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमती निधि तिवारी को दी गई है। साथ में इस खेल महोत्सव पर पूर्ण रूप से उनकी नजर रहेगी। 

        खेल महोत्सव के उद्घाटन में अतिथि गांव के सरपंच मुकेश भूरिया, पंच अशोक दुबे, अभिभावक मात्रशक्तियों में श्रीमती डिंपल अग्रवाल, श्रीमती शालू पालनपुर, श्रीमती शिवानी वर्मा एवं बादल पालनपुर उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय के संयोजक संजय गोयल व्यवस्थापक रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |