Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सूचना के अभाव में 5वीं,8वीं के विद्यार्थी परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे हुए परेशान
Report By: विक्रमसिंह राठौर 03, Apr 2023 3 years ago

image

तीन सेंटर पर करीब 1000 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

माही की गूंज, अमझेरा। 

         3 अप्रैल सोमवार को बोर्ड परीक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा के गणित विषय  की परीक्षा होना थी लेकिन एकाएक परीक्षा स्थगित कर दिये जाने के कारण विद्यार्थी परेशान हो गये तथा सूचना के अभाव के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहॉ के परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने के लिए पहुंच गये लेकिन जब उन्हे पता चला कि परीक्षा निरस्त हो गई है तो वे निराश हो गये ।अमझेरा संकुल के दो केन्द्रो शासकिय कन्या हाई स्कुल और रॉयल ऐकडमी स्कुल में 5वी,8वीं कक्षा की परीक्षा ली जा रही है वहीं एक अन्य सुल्तालानपुर में सेंटर बनाया गया है इस तरह से तीनों सेंटर पर तकरीबन 1000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। एकाएक परीक्षा स्थगित होने से कई विद्यार्थीयों और उनके पालको को सूचना नहीं हो पाई जिसके कारण सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केन्द्र पर पहंुच गये जिसमें से कई विद्यार्थी 5 से 10 किमी की दुरी तय कर सुबह परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गये जब वे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे तो उन्हे पता चला की परीक्षा स्थगित हो गई है ।  भगवान महावीर जयंती के अवकाश की तारीख आगे-पीछे होने से परीक्षा स्थगित होना बताया गया जबकि कक्षा 9वीं,कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा यथावत जारी है। इस संबंध में संकुल प्राचार्य आर.पी. दोहरे ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र से मिले आदेश के बाद कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है जो आगामी आदेश मिलने के बाद  ली जाएगी ।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |