Wednesday, 04 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

सुने घर में अज्ञात चोर-बदमाशो ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
Report By: विक्रमसिंह राठौर 20, Nov 2023 2 years ago

image

50 हजार नगदी सहीत लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

माही की गूंज, अमझेरा।

         नगर में शनिवार की देर शाम 6 से 8 बजे के बीच में उमेष पुत्र भारतसिंह कामलिया पूर्व उपसरपंच के अमका-झमका मार्ग स्थित सुने मकान में अज्ञात चोर-बदमाशो ने  चोरी की घटना की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी  सहीत लाखो रू. के गहने आभुषण पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशो ने घर के बाहर लगे दरवाजे को लोहे की राड से नकुचा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा घर के अंदर अलमारी में रखे नगदी और गहने चुरा लिये तथा कमरे का सारा सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी की घटना करने के बाद बदमाश घर के पीछे वाले रास्ते से भाग गये तथा वे अपने साथ धारदार हथियार लेकर भी आये थे जिसे वे घर पर ही छोड़ गये। 

         घटना के बारे में उमेष कामलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, वे शनिवार को तिरला अपनी मौसी के घर गये थे तथा उनके घर पर कोई नहीं था उनकी पत्नि रीना भी उसकी बहन के घर राजगढ़ गई हुई थी। सुने मकान में मौका देखकर शाम 6 से 8 बजे के बीच अज्ञात चोर बदमाशो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें उनके द्वारा नगदी 50 हजार रू. एवं सोने चांदी के जेवर व चांदी के सिक्के चुरा लिये गये है  तथा तिरला से वापस आने पर घटना की जानकारी लगी। घटना की सुचना दिये जाने पर अमझेरा थाने के एसआई पीएस बोरा के द्वारा घटना स्थल पर पहुुंच कर मामले को जांच में लिया है। 

         वहीं थाना प्रभारी संजयसिंह बैस ने बताया कि, चोरी की घटना की जांच की जा रही है जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |